Homeदेशहरियाणा में बॉर्डर सील, धारा-163 लगाई:12 जिलों में किसानों का प्रदर्शन, कई...

हरियाणा में बॉर्डर सील, धारा-163 लगाई:12 जिलों में किसानों का प्रदर्शन, कई हाउस अरेस्ट; कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर 3 किलोमीटर लंबा जाम

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) समर्थकों और किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। कई जिलों में किसान नेताओं और सीजेपी समर्थकों को हाउस अरेस्ट या डिटेन कर लिया गया है। सीजेपी जहां संसद घेराव की कोशिश कर रही है, वहीं किसान संगठनों ने अमेरिका-भारत फ्री ट्रेड डील के विरोध में देशव्यापी महापंचायत रखी है। इसी को देखते हुए हरियाणा के पंजाब, दिल्ली और यूपी से जुड़ी बॉर्डरों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। रोहतक, सोनीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र, झज्जर, पानीपत, करनाल सहित प्रदेश के 10 जिलों में इसका असर दिखाई दे रहा है। अंबाला में शंभू बॉर्डर पर धारा 163 लगा दी गई हैं। इसके तहत ​पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक लगाई गई है। ये आदेश लगातार 27 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेंगे। उधर, सोनीपत के कुंडली सिंघु बॉर्डर पर करीबन 3 किलोमीटर का लंबा जाम लगा हुआ है। हरियाणा पुलिस की ओर से कुंडली थाने के सामने बॉर्डर पर वज्र वाहन भी खड़े किए हुए हैं। वाहनों की चेकिंग करने के बाद ही एंट्री दी जा रही है। हरियाणा में CJP समर्थकों-किसानों के प्रदर्शन के PHOTOS… CJP समर्थकों-किसानों के प्रदर्शन से जुड़े बड़े अपडेट्स… महेंद्रगढ़ में सरकारी स्कूल के प्राचार्य सस्पेंड:वांगचुक के समर्थन में छात्राओं ने की नारेबाजी; जांच में स्टाफ को क्लीन-चिट पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच, शंभू-खनौरी बॉर्डर सील:अमेरिका से ट्रेड डील का विरोध; हरियाणा पुलिस ने रूट डायवर्ट किया CJP समर्थकों-किसानों के प्रदर्शन के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here