Homeमध्यप्रदेशसरकारी अधिकारी बनने के बाद पत्नी ने पति को छोड़ा:महिला आयोग में...

सरकारी अधिकारी बनने के बाद पत्नी ने पति को छोड़ा:महिला आयोग में पहुंच रहे केस; पति बोला- पत्नी का लड़की से संबंध, मुझे जान का खतरा

भोपाल में एक महिला असिस्टेंट डायरेक्टर (TCP) बनने के बाद अपने पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर बच्चे के साथ मायके चली गई। शादी के 20 साल बाद महिला ने महिला आयोग में शिकायत कराई और पति से तलाक की मांग की। महिला आयोग पहुंचे पति ने बेंच के सामने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता है। इस उम्र में वह अकेला कहां जाएगा। पति सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर है। एक अन्य मामले में पति ने अपनी पत्नी पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध के आरोप लगाए। पति ने कहा कि मुझे अपनी पत्नी से जान का खतरा है। जबकि पत्नी ने पति पर उसकी अश्लील फोटो वायरल करने, जबरन अबॉर्शन कराने और दहेज के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। दरअसल, महिला आयोग में पेंडिंग केसेस की जनसुनवाई चल रही है, जिसमें सोमवार को 30 मामलों की सुनवाई की गई। इसी दौरान यह मामले भी सामने आए। केस-1 : असिस्टेंट डायरेक्टर (TCP) बनने के बाद पति को छोड़ा शादी के 20 साल बाद महिला ने पति पर मानसिक प्रताड़ना और पैसे के लेन-देन की महिला आयोग में शिकायत की। जिसकी सुनवाई में महिला नहीं पहुंची, पर उसके पति ने बताया कि हमारी शादी में सब ठीक था। आज भी मैं अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता हूं। वह बिना मुझसे कुछ कहे चली गई और मेरे बेटे को भी साथ ले गई। मैं उसके साथ रहना चाहता हूं। मैं उनके साथ उनके मायके में भी रहने को तैयार हूं। पति ने कहा कि जब से मेरी पत्नी की नौकरी लगी है, वह बदल गई है। पति बोला- प्रताड़ित होती तो IVF से बच्चा कैसे होता? पति ने कहा कि हमारा बेटा IVF से हुआ है। अगर इनके साथ मानसिक प्रताड़ना होती तो IVF से बच्चा होना संभव ही नहीं था। पति बोला, उसके जाने के बाद मेरी मां को भी पैरालिसिस का दूसरा अटैक आ चुका है। यह हमारी दूसरी शादी थी। अब इस उम्र में मैं तलाक लेकर कैसे जीवन गुजारूंगा। केस-2: पति बोला- मुझे पत्नी से जान का खतरा पति ने आयोग में दावा किया कि पत्नी के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध हैं। उसने कहा कि इस संबंध में उसने न्यायालय में दस्तावेज और साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं। हालांकि पत्नी ने इन आरोपों को स्वीकार नहीं किया है। आयोग के समक्ष दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क रखे। महिला आयोग के समझाने पर पति ने कहा, मुझे अपनी पत्नी से जान का खतरा महसूस होता है। मैंने अपनी पत्नी और इनके पार्टनर को फोन पर बात करते हुए सुना है। ये मुझे बीच से हटाने की बात कर रहे थे। अगर कभी इसने मेरे खाने में जहर मिला दिया तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। शादी के पहले दिन से दहेज की मांग का आरोप वहीं, महिला ने आयोग को बताया कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष सोना, नकदी और अन्य सामान की मांग करते थे। जब उसके परिवार ने लगातार आर्थिक मदद देने से इनकार किया तो उसके साथ दुर्व्यवहार शुरू हो गया। महिला का आरोप है कि उसे बार-बार ताने दिए गए और प्रताड़ित किया गया। कमरे में कैमरे लगाने का आरोप महिला ने आरोप लगाया कि उसके बेडरूम में कैमरे लगाए गए और उसकी जानकारी के बिना निजी वीडियो रिकॉर्ड किए गए। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए गए, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। महिला ने कहा कि इस पूरे मामले की शिकायत उसने पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों से भी की है। महिला बोली- कमरे में बंद रखा, बच्चे का अबॉर्शन कराया महिला का आरोप है कि कई बार उसे कमरे और बाथरूम में बंद रखा गया। उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। महिला बोली, मेरे पति का उनकी मौसी की लड़की के साथ अवैध संबंध है। मेरा ससुर भी मेरे साथ गलत हरकत करता है। महिला ने आरोप लगाया कि मेरे पति ने मेरी मर्जी के खिलाफ मेरा अबॉर्शन कराया। मुझे 10 से 12 दिन हॉस्पिटलमें भर्ती कराया। तीन महीने तक टायफाइड कराकर बिस्तर पर मरने के लिए छोड़ दिया। पत्नी ने बताया कि मेरा मायका नागपूर है। भोपाल में मेरे ससूराल वाले मुझे घर में अकेले छोड़कर भाग गए। मैं कई सालों से घर में अकेले रह रही हूं। मेरा खर्चा मेरे मायके वाले देते है। दंपती का प्रेम विवाह हुआ था महिला ने बताया कि मेरे पति मेरे दूर के जीजा के भाई थे। हम 2015 से एक-दूसरे को जानते थे। 2022 में मैंने इनसे शादी की थी। शादी के बाद से ही यह बदल गए और मेरे साथ गलत करने लगे। पति ने सभी आरोपों से किया इनकार पति ने पत्नी के सभी आरोपों को निराधार बताया। उसका कहना है कि उसने स्वयं पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन उसकी शिकायत पर भी उचित कार्रवाई नहीं हुई। उसने आयोग के सामने दावा किया कि उसके पास अपने पक्ष के समर्थन में दस्तावेज और साक्ष्य मौजूद हैं, जिन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here