Homeमध्यप्रदेशहनुमान मंदिर परिसर में फिल्म मेकर टीम ने बनाया चिकन-मटन:सीहोर में बजरंग...

हनुमान मंदिर परिसर में फिल्म मेकर टीम ने बनाया चिकन-मटन:सीहोर में बजरंग दल ने जताया विरोध; ‘फौजी’ वेब सीरीज की चल रही शूटिंग

सीहोर के इछावर में एक मंदिर परिसर में सोमवार को फिल्म मेकर टीम की ओर से मांसाहारी भोजन बनाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि ‘फौज’ वेब सीरीज की शूटिंग के लिए आई टीम पिछले तीन दिनों से नगर में ठहरी हुई है और मंदिर परिसर में ही रुकी हुई है। इसी परिसर में एक हनुमान मंदिर भी स्थित है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि शूटिंग टीम को भोजन में अंडा और मांस परोसा जा रहा है। इसके बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसका विरोध जताया। सूचना मिलने पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता बजरंग दल के सौरभ मकरेया ने बताया कि संगठन को जानकारी मिली थी कि मंदिर परिसर में रुकी फिल्म मेकर टीम के लिए मांसाहारी भोजन बनाया जा रहा है। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मौके पर अंडे और चिकन की सब्जी मिली। इसके बाद उन्होंने इसका विरोध दर्ज कराया और टीम के लोगों को अपनी आपत्ति से अवगत कराया। मंदिर परिसर अपवित्र होने का आरोप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में मांसाहारी भोजन बनाना और खाना हिंदू धर्म की आस्थाओं के खिलाफ है। उनका कहना है कि जिस परिसर में मंदिर स्थित है, वहां इस तरह का भोजन बनाना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे मंदिर परिसर की पवित्रता भी प्रभावित होती है और यह हिंदू धर्म की आस्थाओं के साथ खिलवाड़ है। परिसर खाली नहीं किया तो आंदोलन की चेतावनी बजरंग दल ने प्रशासन और शूटिंग टीम को चेतावनी दी है कि यदि टीम को मंदिर परिसर से नहीं हटाया गया या कल तक परिसर खाली नहीं किया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक स्थल की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है और इसके साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। शूटिंग से व्यापारियों को भी परेशानी इछावर में चल रही ‘फौजी’ वेब सीरीज की शूटिंग को लेकर स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने भी परेशानी जताई है। बताया जा रहा है कि शूटिंग के लिए फिल्म मेकर टीम ने पूरे बस स्टैंड परिसर को रस्सी बांधकर बंद कर दिया है। इस वजह से वहां स्थित सब्जी, फल और अन्य दुकानों पर आने वाले ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि इससे उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है और रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है। विरोध के बाद टीम ने दिया स्पष्टीकरण इस मामले में जब वेब सीरीज मेकर्स टीम से बात की गई तो टीम के एक सदस्य ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि यूनिट के एक अधिकारी मुंबई से आए थे। उन्हीं की मांग पर मांसाहारी भोजन बनवाया गया था।टीम के सदस्य ने बताया कि बजरंग दल के विरोध के बाद अब परिसर में इस तरह का भोजन नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज शूटिंग का अंतिम दिन है और इसके बाद टीम यहां से रवाना हो जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here