Homeमध्यप्रदेशहनुमान अंश की निर्माता बागेश्वर धाम पहुंचीं:अनुप्रिया नागर ने धीरेंद्र शास्त्री से...

हनुमान अंश की निर्माता बागेश्वर धाम पहुंचीं:अनुप्रिया नागर ने धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद, बोलीं- बालाजी की महिमा बताना सौभाग्य

नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर शनिवार को बागेश्वर धाम पहुंचीं। उन्होंने बालाजी के दर्शन किए और धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। अनुप्रिया ने कहा कि बालाजी और सन्यासी बाबा की महिमा लोगों तक पहुंचाने का मौका मिलना उनके लिए सौभाग्य होगा। तीन महिलाओं ने मिलकर बनाई फिल्म अनुप्रिया नागर ने बताया कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म तीन महिलाओं ने मिलकर बनाई है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में फिल्म से जुड़ी रिसर्च के दौरान उन्हें नीम करोली बाबा के बारे में कई जानकारियां मिलीं। इसी दौरान उन्हें पता चला कि एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स भी नीम करोली बाबा से प्रभावित थे। संत के विचारों से मिली फिल्म बनाने की प्रेरणा अनुप्रिया ने बताया कि नीम करोली बाबा के सेवा और आध्यात्मिक विचारों ने उन्हें प्रभावित किया। उनका कहना था कि जब अपने देश के एक संत के बारे में विदेश में रिसर्च के दौरान जानकारी मिली, तो उन्होंने बाबा के जीवन और विचारों को लोगों तक पहुंचाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि बालाजी की कृपा से ‘हनुमान अंश’ को लोगों का लगातार प्यार मिल रहा है। उनके मुताबिक फिल्म के जरिए भारतीय संत परंपरा और आध्यात्मिक विरासत से जुड़ी बातें देश-विदेश तक पहुंच रही हैं। सागर कमिश्नर भी पत्नी के साथ पहुंचे इसी दौरान सागर कमिश्नर दिलीप कुमार भी पत्नी के साथ बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और संभाग के लोगों की खुशहाली की कामना की। कमिश्नर ने सन्यासी बाबा की समाधि पर माथा टेका और अष्ट वीरोंशिला के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री से भी मुलाकात की। रविवार रात 9 बजे ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन बागेश्वर धाम की ओर से रविवार रात 9 बजे ऑनलाइन श्री हनुमान चालीसा हवन का आयोजन किया जाएगा। इस बार हवन पितरों के लिए रखा गया है। देश-विदेश से ऑनलाइन जुड़ने वाले लोगों से हवन के लिए आवश्यक सामग्री और अपने पितरों की तस्वीर साथ रखने को कहा गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here