Homeछत्तीसगढ़स्वास्थ्य-मंत्री बोले- 3-4 बच्चे पैदा करने में कोई परेशानी नहीं:कहा- छत्तीसगढ़ का...

स्वास्थ्य-मंत्री बोले- 3-4 बच्चे पैदा करने में कोई परेशानी नहीं:कहा- छत्तीसगढ़ का फर्टिलिटी रेट कम, राष्ट्रीय औसत 2.2 तक पहुंचाने की इच्छा

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ में लगातार घट रही प्रजनन दर पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि, अब परिवार में 3 से 4 बच्चे होने में भी कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रजनन दर राष्ट्रीय औसत से भी कम हो गई है। देश में फर्टिलिटी रेट 2.2 है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह घटकर 1.8 रह गई है। मंत्री ने कहा कि उनकी इच्छा है कि प्रदेश की प्रजनन दर कम से कम राष्ट्रीय औसत के बराबर पहुंचे। नसबंदी के लिए अब नहीं मिलता प्रलोभन कैट के कार्यक्रम में नसबंदी को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से अब इसके लिए किसी तरह का प्रलोभन नहीं दिया जाता है। कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से नसबंदी कराने आता है तो यह अलग बात है। क्या होती है फर्टिलिटी रेट? फर्टिलिटी रेट या प्रजनन दर का मतलब यह होता है कि, एक महिला अपने जीवनकाल में या प्रजनन की उम्र (आमतौर पर 15 से 49 वर्ष के बीच) में औसतन कितने बच्चों को जन्म देती है। किसी भी देश, राज्य या इलाके में आबादी बढ़ने और उसमें बदलाव को समझने के लिए इसे सबसे जरूरी मेट्रिक माना जाता है। ये हैं वो बड़े कारण जो गिरा रहे हैं फर्टिलिटी रेट

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here