Homeमध्यप्रदेशस्वच्छ सर्वेक्षण- कल दिल्ली में दिए जाएंगे पुरस्कार:इंदौर, उज्जैन-जबलपुर को न्योता; भोपाल...

स्वच्छ सर्वेक्षण- कल दिल्ली में दिए जाएंगे पुरस्कार:इंदौर, उज्जैन-जबलपुर को न्योता; भोपाल और बैरसिया को बुलाया नहीं

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणाम 11 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। सुपर स्वच्छ लीग में इंदौर और देपालपुर की जोड़ी बाजी मारती आ रही है। दोनों को न्यौता मिला है, जबकि भोपाल-बैरसिया को बुलावा नहीं दिया गया है। भोपाल निगम के जिम्मेदार सोमवार को भी बुलाने का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक न्यौता नहीं मिला। ऐसे में अनुमान है कि स्वच्छता जोड़ी में भोपाल-बैरसिया को पुरस्कार नहीं मिलेगा। जानकारी के अनुसार, अवॉर्ड की दौड़ में प्रदेश के इंदौर, देपालपुर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, देवास, बुधनी शामिल हैं, जबकि भोपाल सहित अन्य शहरों की रैंकिंग अवॉर्ड के साथ ही घोषित हो पाएगी। 4751 से अधिक शहरों का हुआ मूल्यांकन नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहेंगे। स्वच्छ सर्वेक्षण का यह 10वां संस्करण है। जिसमें देशभर के 4751 से अधिक शहरों का मूल्यांकन किया गया है। अब शहरों को पुरस्कारों की घोषणा का इंतजार है। 43 संकेतकों पर हुआ शहरों का मूल्यांकन इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण ‘स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ’ थीम पर आयोजित किया गया। इसमें शहरी निकायों का 10 प्रमुख क्षेत्रों के 43 संकेतकों पर आकलन किया गया। इनमें कचरे का पृथक्करण, घर-घर कचरा संग्रहण और परिवहन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक स्थानों की सफाई, स्वच्छता सुविधाओं तक पहुंच, सीवेज प्रबंधन, नागरिकों की भागीदारी और सफाई कर्मचारियों का कल्याण शामिल हैं। देशभर में 3 हजार से अधिक प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ताओं ने मौके पर जाकर शहरों की स्थिति जांची। पूरी प्रक्रिया डिजिटल और जीपीएस आधारित निगरानी के जरिए की गई। साक्ष्य जमा करने से लेकर उनके सत्यापन तक गुणवत्ता जांच के प्रावधान रखे गए। ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ वाले शहर भी होंगे सम्मानित इस बार ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों को भी पुरस्कार दिए जाएंगे। इस पहल में 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 70 मेंटर शहरों को 191 अन्य शहरों से जोड़ा गया था। इसका उद्देश्य बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों के अनुभव साझा कर दूसरे शहरों में कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था सुधारना है। आंकलन के मुताबिक, मेंटी शहरों में दृश्य स्वच्छता का स्तर 2024 के 48% से बढ़कर 70% हो गया है। घर-घर कचरा संग्रहण 52% से बढ़कर 74%, स्रोत पर कचरे का पृथक्करण 16% से 30% और स्वच्छता सुविधाओं तक पहुंच 11% से बढ़कर 38% हुई है। इस्तेमाल किए गए पानी के प्रबंधन में भी सुधार दर्ज किया गया है। एक पहलू ये भी…भोपाल नहीं आई दूसरी टीम निगम के जिम्मेदारों का कहना है, नियमों के मुताबिक मैदानी हकीकत जांचने के लिए 3 टीमों को आना था, लेकिन जून-जुलाई में आई पहली टीम के बाद दूसरी टीम पहुंची ही नहीं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि जब जमीनी सर्वे ही पूरा नहीं हुआ, तो शहरों की फाइनल मार्किंग किस आधार पर तय हुई। सर्वे में 85% अंक लाना अनिवार्य था। बता दें कि सुपर स्वच्छ लीग के तहत बड़े शहरों को छोटे शहरों की मेंटरिंग कर सफाई का स्तर सुधारना था। इसके तहत भोपाल निगम ने बैरसिया में जमीन पर काम किया था। बैरसिया की मुख्य सड़कों और बाजारों से धूल हटाने के लिए भोपाल नगर निगम ने अपनी मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें बैरसिया भेजी थीं। बाजारों में दुकानदारों को डस्टबिन रखने और घरों में कचरा अलग-अलग रखने के लिए थ्री-बिन सिस्टम अपनाने को प्रेरित किया गया। पिछला सर्वेक्षण : देश का दूसरा सबसे साफ शहर रहा था भोपाल स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में भोपाल देश का दूसरा सबसे साफ शहर घोषित किया गया था। इससे पहले हुए सर्वेक्षण में भोपाल ने इस बार तीन स्थान की छलांग लगाई थी और 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल किया था। भोपाल को 12,067 अंक मिलें, 7 स्टार रैंकिंग भी मिली कचरा मुक्त शहरों की श्रेणी में भोपाल को 7 स्टार रैंकिंग भी मिली थी। वहीं, भोपाल ने देश की सबसे स्वच्छ तम राजधानी होने के साथ ही वाटर+ सिटी का गौरव भी बरकरार रखा था। रीड्यूज, रियूज, रिसायकल थीम पर हुए स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में भोपाल नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण में निर्धारित 10 हजार अंकों में से 9567 अंक और सर्टिफिकेशन के लिए निर्धारित 2500 अंकों में से पूरे अंक प्राप्त किए थे। इस प्रकार 12 हजार 500 अंकों में से भोपाल शहर ने 12 हजार 067 अंक अर्जित करते हुए 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में दूसरा और प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। 2024 के नतीजों में पांचवें नंबर पर था भोपाल साल 2024 में जारी हुए नतीजों में भोपाल 5वें नंबर पर था। कचरे की प्रोसेसिंग में सुधार और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था को और पुख्ता कर भोपाल ने दावा मजबूत किया है। वहीं, फरवरी में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) की वजह से भी भोपाल को फायदा मिलेगा। ये खबर भी पढ़ें… साइंटिफिक लैंडफिल साइट में दफन होगा पटाखे का कचरा दिवाली की रात भोपाल में खूब पटाखे फोड़े गए। इससे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 150 से बढ़कर 393 पहुंच गया। ऐसे में नगर निगम अमला न सिर्फ पानी का छिड़काव कर रहा है, बल्कि सुबह 6 बजे से सफाई में जुटा है। अब तक पटाखे का करीब 4 टन कचरा इकट्‌ठा किया जा चुका है। शहर से 11 से 12 टन कचरा निकलने का अनुमान है।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here