Homeमध्यप्रदेशस्टोर पर बिक रही थी, गोदाम से 300 पैकेट मिले:नागपुर में 18...

स्टोर पर बिक रही थी, गोदाम से 300 पैकेट मिले:नागपुर में 18 महिलाओं की किडनी खराब; इंदौर में वही पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम जब्त

पाकिस्तान में बनी जिस ब्यूटी क्रीम से नागपुर में 18 महिलाओं में किडनी संबंधी बीमारी सामने आई थी, वही क्रीम इंदौर में 2 ठिकानों से जब्त की गई। रानीपुरा और छावनी स्थित दो ठिकानों से प्रतिबंधित क्रीम ‘गोरी’ के 300 से ज्यादा पैकेट जब्त किए हैं। सभी पैकेटों पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा है। माल जब्त कर कुछ सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। डिप्टी ड्रग कंट्रोलर (सीडीएससीओ, इंदौर) नवनीत प्रताप सिंह ने बताया कि टीम ने गुरुवार को रानीपुरा स्थित दुकान द ब्यूटी बार से क्रीम के कुछ पैकेट पकड़े। इसके बाद छावनी स्थित पद्मश्री एजेंसी से डेढ़ लाख कीमत के 300 पैकेट जब्त किए। प्रतिबंधित ‘गोरी’ क्रीम में पारे की मात्रा कई गुना ज्यादा नागपुर में दो साल में किडनी संबंधी गंभीर परेशानियों से पीड़ित 18 महिलाओं के मामले सामने आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सभी महिलाएं गोरी ब्यूटी क्रीम का इस्तेमाल कर रही थीं। इसके बाद महाराष्ट्र एफडीए की जांच में क्रीम में पारे की मात्रा तय मानक से कई गुना अधिक पाई गई थी। इसके बाद विभाग ने इसकी बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। क्रीम में पारे की मात्रा कई गुना अधिक मिली थी नागपुर में दो साल में किडनी संबंधी गंभीर परेशानियों से पीड़ित 18 महिलाओं के मामले सामने आए थे। ये सभी महिलाएं गोरी ब्यूटी क्रीम का इस्तेमाल कर रही थीं। महाराष्ट्र एफडीए की जांच में इसमें पारे की मात्रा कई गुना अधिक पाई गई थी। इंदौर में यह पूरी कार्रवाई ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के प्रावधानों के तहत डिप्टी ड्रग कंट्रोलर (सीडीएससीओ, इंदौर) नवनीत प्रताप सिंह के निर्देशन में की गई। टीम में वरुण कुमार राय और मनीष नीखरा भी थे। सीडीएससीओ का अलर्ट, विदेश में भी क्रीम पर चेतावनी केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने 8 सितंबर 2026 को देशव्यापी अलर्ट जारी कर गोरी ब्यूटी क्रीम और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम को भारत में बिक्री के लिए अनधिकृत घोषित किया था। न्यूजीलैंड की दवा नियामक संस्था ‘मेडसेफ’ ने दिसंबर 2021 में गोरी क्रीम के कुछ संस्करणों में पारा और सीसा मिलने के बाद चेतावनी जारी की थी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here