Homeमध्यप्रदेशस्टूडेंट्स की जान खतरे में डालने पर CM का संज्ञान:स्कूल संचालक पर...

स्टूडेंट्स की जान खतरे में डालने पर CM का संज्ञान:स्कूल संचालक पर केस दर्ज; वाहन चालक पहले ही किया जा चुका गिरफ्तार

देवास की जिस स्कूल वैन में बच्चों को बैठकाकर पानी से भरे अंडरब्रिज से ले जाया जा रहा था, उसके खिलाफ सीएम मोहन यादव ने कार्रवाई करने कहा है। इस मामले में वैन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, वाहन जब्त कर लिया गया है और स्कूल संचालक के खिलाफ भी अलग से प्रकरण दर्ज किया गया है। मामला 25 अगस्त का है। देवास के सिविल लाइन रेलवे अंडरब्रिज पर हुई, जहां पानी भरा होने के बावजूद एक स्कूल वैन चालक ने बैरिकेड हटाकर वाहन को अंदर उतार दिया था। सिटी कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों को ले जा रही मैजिक वैन पानी अधिक होने के कारण अंडरब्रिज में बंद हो गई थी। चालक बच्चों को वाहन में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया था। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी बच्चों को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला। मुख्यमंत्री बोले- बच्चों की सुरक्षा जरूरी
घटना को गंभीर मानते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 465/2026 में बीएनएस की धारा 281, 285 सहित मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और मैजिक वाहन जब्त कर लिया गया। स्कूल संचालक पर भी केस
मामले में स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी भी तय की गई है। स्कूल संचालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 467/2026 में बीएनएस की धारा 223 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार स्कूल प्रबंधन को पहले से स्कूल वाहनों की फिटनेस, दस्तावेज और चालकों के चरित्र सत्यापन सहित सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए जाते रहे हैं। इसके बावजूद आवश्यक जानकारी प्रशासन को उपलब्ध नहीं कराने की बात सामने आई है। अब स्कूल वाहनों की जांच पर भी फोकस
मुख्यमंत्री के संज्ञान के बाद यह मामला केवल एक चालक की लापरवाही तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस ने सभी स्कूल संचालकों को चेताया है कि जलभराव वाले मार्ग, अंडरब्रिज, पुल या पुलिया पर पानी होने की स्थिति में बच्चों को लेकर वाहन किसी भी हालत में नहीं निकाला जाए। नियमों की अनदेखी मिलने पर सीधे सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन को जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री हरनारायण बाथम एवं देवास परिवहन विभाग की आरटीओ बरखा शुक्ला द्वारा समय-समय पर स्कूल प्रबंधकों की बैठक लेकर स्कूल वाहनों के संचालन एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहे हैं। स्कूल प्रबंधन को वाहनों के चालकों का चरित्र सत्यापन, वाहन की वैधता एवं फिटनेस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों, जानकारियों के संबंध में प्रशासन को अवगत कराने के लिए निर्देशित किया गया था। इसके बावजूद संबंधित स्कूल प्रबंधन द्वारा आवश्यक जानकारी प्रशासन को उपलब्ध नहीं कराई गई थी । देवास पुलिस की स्कूल प्रबंधकों से अपील
देवास पुलिस द्वारा समस्त स्कूल प्रबंधकों से अपील की जाती है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूल वाहनों के चालकों एवं अन्य कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन, वाहनों का फिटनेस एवं आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कराकर शासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करें। साथ ही स्कूल वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित करें कि किसी भी पुल, पुलिया, अंडर ब्रिज अथवा जलभराव वाले मार्ग पर पानी भरा होने की स्थिति में वाहन को उस मार्ग से न निकालें। बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता अथवा लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here