Homeमध्यप्रदेशस्कूल के सामने गड्ढे में डूबे दो छात्र, मौत:लंच टाइम में खेलते...

स्कूल के सामने गड्ढे में डूबे दो छात्र, मौत:लंच टाइम में खेलते हुए हादसा; TI बोले- पेट्रोल पंप के लिए खोदा था

दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में सोमवार दोपहर पानी से भरे 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में गहरा शोक और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गड्ढा खुदवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 5वीं और 6वीं के छात्र थे दोनों मृतक बच्चों की पहचान 10 वर्षीय सोनू पिता लखन यादव और 11 वर्षीय भविष्य पिता संजू यादव के रूप में हुई है। सोनू पांचवीं कक्षा का छात्र था, जबकि भविष्य छठवीं कक्षा में पढ़ता था। दोनों बच्चों के शवों को हटा सिविल अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गड्ढा खुदवाने वाले पर आरोप मृत बच्चों के परिजनों और ग्रामीणों ने रजपुरा निवासी कंछेदी जैन पर आरोप लगाया है। उनके अनुसार, कंछेदी जैन ने दो साल पहले गांव में एक बहुत बड़ा गड्ढा खुदवाया था, जो वर्तमान में बारिश के पानी से भरा हुआ है। ग्रामीणों ने कई बार इस गड्ढे को बंद कराने की मांग की थी, क्योंकि गांव में छोटे बच्चे हैं, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। लंच टाइम खेलते समय गिरे यह गड्ढा स्कूल के ठीक सामने खुदा हुआ है और इसमें करीब 15 फीट पानी भरा हुआ था। सोमवार दोपहर जब स्कूल में लंच की छुट्टी हुई, तब दोनों बच्चे गड्ढे के पास खेलने गए। खेलते समय वे उसमें डूब गए। वहां मौजूद कुछ अन्य बच्चों ने उन्हें डूबते हुए देखा तो जोर-जोर से चिल्लाकर आवाज लगाई। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को भी सूचना दी। सभी लोग मौके पर पहुंचे ग्रामीण गड्ढे में कूदे और दोनों बच्चों को गहराई से बाहर निकाल कर हटा सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया है। परिजनों की मांग है कि जिस व्यक्ति के द्वारा यह गंभीर लापरवाही की है उसे पर सख्त कार्रवाई की जाए। घटना की सूचना पर रजपुरा थाना प्रभारी के साथ हटा एसडीओपी कृष्णपाल सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पेट्रोल पंप के लिए खुदा था गड्ढा
रजपुरा थाना प्रभारी शिवनारायण यादव ने बताया कि पेट्रोल पंप के लिए यह गड्ढा खुदवाया गया था। पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई है। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। परिजनों के द्वारा जो भी आरोप लगाये जा रहे हैं सभी तथ्यों की जांच की जाएगी

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here