Homeमध्यप्रदेशस्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार:मैहर में पॉक्सो एक्ट केस...

स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार:मैहर में पॉक्सो एक्ट केस दर्ज, कोर्ट ने जेल भेजा

मैहर जिले के अमरपाटन में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले को गिरफ्तार किया गाय है। रविवार शाम पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला अमरपाटन थाना क्षेत्र का है। पीड़ित नाबालिग छात्रा ने शनिवार 22 अगस्त की दोपहर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 8 अगस्त को जब वह स्कूल जा रही थी, तब आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर बदसलूकी की थी। इसके बाद भी आरोपी लगातार उसका पीछा करता था और बात करने का दबाव बनाता था। जब छात्रा ने विरोध किया, तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने शनिवार रात को ही आरोपी दिलीप पाठक (36), निवासी मझगवां को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here