Homeमध्यप्रदेशस्कूटी सावर युवती को बस ने मारी टक्कर:मौके पर युवती की मौत,...

स्कूटी सावर युवती को बस ने मारी टक्कर:मौके पर युवती की मौत, नेशनल हाईवे 44 पर हुआ हादसा

मुरैना के नेशनल हाईवे-44 पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में मुरैना तहसील में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत हो गई। मृतका की पहचान अंजू भदौरिया पत्नी कुणाल तोमर निवासी श्याम विहार कॉलोनी, मुरैना के रूप में हुई है। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बस जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। युवती अंजू भदौरिया स्कूटी से मुरैना से ग्वालियर की ओर जा रही थीं। जैसे ही वह नेशनल हाईवे-44 स्थित कंसाना पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं, पीछे से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस क्रमांक MP 06 /P/0861 ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंजू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here