Homeमध्यप्रदेशनीमच में मंगलवार को 4 घंटे बिजली कटौती:पीएम आवास फीडर पर होगा...

नीमच में मंगलवार को 4 घंटे बिजली कटौती:पीएम आवास फीडर पर होगा मेंटेनेंस; कईं इलाके प्रभावित होंगे

नीमच शहर के प्रधानमंत्री आवास योजना फीडर क्षेत्र में मंगलवार को चार घंटे बिजली बंद रहेगी। 11 केवी प्रधानमंत्री आवास योजना फीडर की सप्लाई सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक बंद रखी जाएगी। इस दौरान बिजली कंपनी मानसून के बाद मेंटेनेंस का काम करेगी। 11 केवी फीडर से जुड़े इलाके रहेंगे प्रभावित बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि मेंटेनेंस के कारण 11 केवी प्रधानमंत्री आवास योजना फीडर से बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे फीडर और आसपास के सभी इलाके प्रभावित होंगे। बिजली कंपनी के अनुसार मेंटेनेंस कार्य की जरूरत के मुताबिक बिजली बंद रहने का समय कम या ज्यादा हो सकता है। प्रभावित इलाकों के लोगों से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here