Homeमध्यप्रदेशस्कूटर से जा रहे डेरी संचालक को चाकू मारकर गिराया:बीच सड़क पर...

स्कूटर से जा रहे डेरी संचालक को चाकू मारकर गिराया:बीच सड़क पर 5 से ज्यादा वार कर लूटी सोने की चेन; सामने आया हमले का फुटेज

कटनी में सोमवार रात घात लगाकर बैठे एक बदमाश ने स्कूटर से जा रहे डेरी संचालक के गले पर चाकू से हमला कर दिया। जैसे ही वे जमीन पर गिरे ताबड़तोड़ उन पर 5 से ज्यादा वार किए और सोने की चेन लूटकर भाग गया। शेर चौक की गली में दिया वारदात को अंजाम घटना जालपा वार्ड की है। डेरी संचालक किशोर तोमर जालपा मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह शेर चौक वाली गली में पहुंचे, वहां पहले से घात लगाकर बैठे बदमाश ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। निजी अस्पताल में चल रहा इलाज घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल किशोर तोमर को संभाला और इलाज के लिए एमजीएम निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है और उनका इलाज जारी है। केस दर्ज, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाश की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here