Homeमध्यप्रदेशसोनागिर जैन मंदिर चोरी केस में तीन लोग गिरफ्तार:दतिया में 25 लाख...

सोनागिर जैन मंदिर चोरी केस में तीन लोग गिरफ्तार:दतिया में 25 लाख की मूर्ति जब्त, आरोपी बोला- ‘जमानत मिलते ही फिर चोरी करूंगा, यहीं मेरा प्रोफेशन है’

दतिया के प्रसिद्ध सोनागिर जैन तीर्थ में हुई हाई प्रोफाइल चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। करीब 25 लाख रुपए कीमत की चांदी की मूर्ति, सिंहासन और धार्मिक सामग्री चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पकड़े गए मुख्य आरोपी ने पूछताछ में बेखौफ अंदाज में कहा “जमानत मिलते ही फिर चोरी करूंगा, यहीं मेरा प्रोफेशन है।” यह बयान सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। आरोपी ने दावा किया कि वह अब तक एक हजार से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। 4-5 अप्रैल की रात हुई थी सनसनीखेज चोरी एसपी सूरज वर्मा ने बताया कि सोनागिर पहाड़ी स्थित जैन मंदिर में 4 और 5 अप्रैल की दरमियानी रात चोरी हुई थी। मंदिर से भगवान की चांदी की मूर्ति, चांदी का सिंहासन और अन्य धार्मिक सामग्री गायब होने के बाद जैन समाज में भारी नाराजगी फैल गई थी। धार्मिक आस्था से जुड़े इस मामले ने जिलेभर में चर्चा पकड़ ली थी। तकनीकी जांच से पुलिस पहुंची आरोपियों तक मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी इनपुट, स्थानीय नेटवर्क और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच शुरू की। कई दिनों की पड़ताल के बाद पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची। मुख्य आरोपी विशाल विश्वकर्मा निवासी सीहोर बताया जा रहा है, जो अंतरराज्यीय स्तर पर मूर्ति चोरी की घटनाओं में सक्रिय रहा है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों और राज्यों में 100 से अधिक मामले दर्ज या संदिग्ध रूप से जुड़े हुए हैं। स्थानीय मदद से हुई थी रेकी जांच में यह भी सामने आया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने में स्थानीय स्तर पर मदद मिली थी। पुलिस ने दतिया के दिलीप दांगी उर्फ नन्ने दांगी और गुलाब अहिरवार को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने मंदिर की गतिविधियों की जानकारी और रेकी कर मुख्य आरोपी विशाल विश्वकर्मा निवासी सीहोर (33) की मदद की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भगवान की चांदी की मूर्ति, सिंहासन,धार्मिक यंत्र और अन्य सामग्री बरामद कर ली है। बरामद सामान की कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी विशाल का रवैया पुलिस के लिए भी हैरानी भरा रहा। जब उससे पूछा गया कि गिरफ्तारी के बाद क्या अब चोरी छोड़ देगा, तो उसने बिना झिझक कहा “जमानत मिलते ही फिर चोरी करूंगा।” पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पेशेवर अपराधी है और लंबे समय से धार्मिक स्थलों को निशाना बनाता रहा है। जैन समाज को मिली राहत सोनागिर जैन तीर्थ देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र माना जाता है। ऐसे में चोरी की घटना से समाज में आक्रोश था। अब मामले के खुलासे और धार्मिक सामग्री की बरामदगी के बाद स्थानीय लोगों और जैन समाज ने राहत महसूस की है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here