Homeमध्यप्रदेशसेल्फी लेकर कार से आगे बढ़ा परिवार, ट्रक ने कुचला:यूपी की महिला...

सेल्फी लेकर कार से आगे बढ़ा परिवार, ट्रक ने कुचला:यूपी की महिला की मौत, बच्चे समेत 4 गंभीर; ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे थे रिश्तेदार

मध्यप्रदेश के खंडवा में इंदिरा सागर बांध के पास फोटो और सेल्फी लेकर परिवार कार में बैठा। कार आगे बढ़ी ही थी कि राखड़ (फ्लाई ऐश) से भरे ट्रक ने उसे रौंद दिया। कार में उत्तर प्रदेश के 11 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में लखनऊ निवासी 80 वर्षीय कलावती की मौत हो गई। बच्चे समेत कई लोग घायल हैं। इनमें चार की हालत गंभीर है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के नीचे जा फंस गई। उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। ड्राइवर को दरवाजा तोड़कर निकाला गया। देखें तस्वीरें… मां-बेटे की हालत गंभीर, इंदौर रेफर घायलों को पहले इंदिरा सागर बांध अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को पुनासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल अमित गुप्ता और उसकी मां ममता को इंदौर रेफर किया गया। अमित गोरखपुर का रहने वाला है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। महाकाल दर्शन के बाद पहुंचे थे ओंकारेश्वर परिजनों ने बताया कि सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं। कोई लखनऊ, कोई गोरखपुर तो कोई बनारस का रहने वाला है। सभी धार्मिक यात्रा पर निकले थे। पहले उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद ओंकारेश्वर पहुंचे। नर्मदा स्नान और ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद सीहोर के कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे। इंदिरा सागर डैम पर सेल्फी लेने रुका था परिवार रास्ते में इंदिरा सागर बांध का नजारा देखकर परिवार जगमूर्ति सेतु के पास रुका। सभी ने फोटो खिंचवाए और सेल्फी ली। इसके बाद कार आगे बढ़ी। कुछ ही दूरी पर सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही नर्मदानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक जब्त कर लिया गया है। चालक ने शुरुआती पूछताछ में ब्रेक फेल होने की बात कही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। —————– यह खबर भी पढ़ें ट्रक ने 3 को कुचला, टायरों के बीच फंसे, VIDEO मध्य प्रदेश के रीवा जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचल दिया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक और सवार 100 मीटर दूर जा गिरे। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 2 लोग ट्रक के टायरों के बीच फंस गए। हादसा रीवा-मनगवां मार्ग पर हुआ। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here