मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सुहागरात के बाद नई नवेली दुल्हन सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग गई। पड़ोसी की छत से कूदकर भागते हुए वह CCTV कैमरों में कैद हुई। शिकायत के कुछ देर बाद दुल्हन के पिता और भाई उसे थाने लेकर आए, लेकिन दूल्हे ने पत्नी को अपनाने से इनकार कर दिया। पीड़ित दूल्हा जितेंद्र जोशी ने बताया कि 29 जून 2026 को मुरैना जिले के झुंडपुरा निवासी हीरालाल जोशी की बेटी नम्रता जोशी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई। शादी के बाद दुल्हन ससुराल आई। पहली रात सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन 30 जून (मंगलवार) सुबह आंख खुली तो दुल्हन घर में नहीं थी। परिवार ने तलाश की तो पता चला कि वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर पड़ोसी की छत के रास्ते कूदकर भाग गई। घटना के बाद आसपास लगे CCTV कैमरे चेक किए गए। फुटेज में दुल्हन पड़ोसी की छत से उतरकर भागती हुई दिखाई दे रही है। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए…
दूल्हे ने जताया जान का खतरा, मांगी सुरक्षा पीड़ित जितेंद्र जोशी ने विश्वविद्यालय थाना पुलिस को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोई और युवक ऐसे गिरोह या कथित ठगी का शिकार न बने। जितेंद्र ने शिकायत में आशंका जताई है कि लड़की और उसके परिवार के लोग उनके साथ कोई अनहोनी या दुर्घटना कर सकते हैं। अगर उनके या परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पत्नी और उसके मायके वालों की होगी। दूल्हा बोला- ऐसी पत्नी को अब कभी घर नहीं ले जाऊंगा घटना के तुरंत बाद जितेंद्र जोशी विश्वविद्यालय थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। कुछ देर बाद लड़की के पिता और भाई दुल्हन को थाने ले आए। उन्होंने दूल्हे पर उसे वापस घर ले जाने का दबाव बनाया, लेकिन जितेंद्र ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, शादी की एक रात भी पूरी नहीं हुई थी। पत्नी गहने लेकर भाग गई। उसने समाज में मेरी और मेरे परिवार की बदनामी कराई है। मैं बेहद डरा हुआ हूं। ऐसी महिला को दोबारा अपने घर कतई नहीं ले जाऊंगा। पहले भी एक युवक से ठगी कर चुका परिवार वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने युवती के बारे में जानकारी जुटाई। युवती का रिश्ता पहले ग्वालियर जिले के जरगांव निवासी जशरथ जोशी के साथ तय हुआ था। गोद भराई की रस्म के दौरान जशरथ ने युवती को सोने-चांदी के जेवर और नकदी दी थी। पीड़िता परिवार ने बताया- इसके बाद में विवाद होने पर रिश्ता टूट गया। आरोप है कि जेवर और नकदी वापस मांगने पर लड़की पक्ष ने जशरथ से मारपीट की। सामान भी वापस नहीं किया। पुलिस जांच में भी सामने आई पुरानी शिकायत पुलिस जांच के दौरान भी यह बात सामने आई है कि युवती पहले भी एक अन्य युवक को कथित तौर पर ठगी का शिकार बना चुकी है। इसी आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। विश्वविद्यालय थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। ………………………………… यह खबरें भी पढ़ें 1. पति से कहा- ‘तुझे नीले ड्रम में पैक करवा दूंगी’ ग्वालियर के एक युवक ने अपनी पत्नी से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम पर लाइव आकर उसे धमकाती है। वह कहती है, ‘तुझे नीले ड्रम में पैक करवा दूंगी।’ वह शराब पीकर मुझे गाली देती है। मैं मानसिक रूप से बहुत परेशान हो चुका हूं। पढ़ें पूरी खबर… 2. पन्ना में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार, युवक से 2 लाख ठगे पन्ना जिले के अमानगंज पुलिस ने 2 लाख रुपए की ठगी करने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमानगंज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शादी का झूठा नाटक रचकर ठगी करने वाले इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस दो अन्य साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। पढ़ें पूरी खबर…
