Homeमध्यप्रदेशसुतली बम के धमाके से बच्चे का पेट फटा:गिलास फटकर पेट में...

सुतली बम के धमाके से बच्चे का पेट फटा:गिलास फटकर पेट में घुसी, आंतें बाहर निकलीं; कोटा रेफर, दोस्त भी बेहोश हुआ

श्योपुर में मंगलवार सुबह सुतली बम के धमाके में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सोई गांव में बच्चे ने सुतली बम पर गिलास रख दी थी। वह पास खड़ा होकर धमाका देख रहा था। धमाका इतना तेज था कि गिलास के टुकड़े हो गए और चेतन (12) के पेट में जा लगा। इससे उसका पेट फट गया और आंतें बाहर निकल आईं। बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। घटना के समय चेतन का दोस्त प्रियांशु भी पास में खड़ा था। धमाके की आवाज और चेतन की हालत देखकर वह घबरा गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। पड़ोसियों ने परिवार को चेतन के घायल होने की जानकारी दी चेतन मॉडर्न स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ता है। उसकी दादी रामपती ने बताया कि चेतन घर के पीछे वाली गली में कुछ बच्चों के साथ पटाखे चला रहा था। इसी दौरान उसने सुतली बम पर गिलास रख दिया। धमाके बाद गिलास का टुकड़ा चेतन के पेट में जा लगा। पड़ोसियों ने घर आकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में कोटा रेफर कर दिया गया। प्रियांशु बोला- चेतन की हालत देख मैं घबरा गया था वहीं, बेहोश हुआ दूसरा बच्चा प्रियांशु अब ठीक है। उसने बताया कि वह चेतन और दूसरे दोस्तों के साथ पटाखे जला रहा था। इसी दौरान चेतन ने सुतली बम पर गिलास रख दिया। धमाके के बाद चेतन घायल होकर गिर पड़ा। उसके पेट से खून निकल रहा था। यह सब देखकर प्रियांशु भी घबरा गया और उसकी तबीयत बिगड़ गई। वहीं, देहात थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि थाने में फिलहाल इस घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। वे अस्पताल से संपर्क कर मामले की जानकारी जुटाएंगे। दूसरे शहरों में भी पटाखों से बच्चे घायल पांढुर्णा- पटाखे की आग से 9 साल का बच्चा झुलसा, चेहरा-बाल जला पांढुर्णा में दीपावली पर पटाखों के साथ लापरवाही बरतने से एक बार फिर हादसा हो गया। शहर के हनुमंती वार्ड में पटाखों से बारूद निकालकर उसमें आग लगाने के दौरान 9 साल का बच्चा झुलस गया। हादसे में बच्चे का चेहरा और सिर के बाल जल गए। परिजन उसे तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में नागपुर रेफर कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें… भोपाल- पटाखे से 14 साल के बच्चे की आंख फूटी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में पटाखों से आंखों में चोट लगने के 5 मामले पहुंचे। इनमें 14 साल के एक बच्चे की आंख पटाखे के धमाके से बुरी तरह फट गई। बारूद और पटाखे के टुकड़े आंख के अंदर तक घुस गए। डॉक्टरों को करीब एक घंटे तक ऑपरेशन करना पड़ा। बच्चे की आंख की रोशनी जाने का खतरा बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… जबलपुर- पटाखों से दो बच्चे घायल, एक की आंख फूटी जबलपुर में दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान 14 वर्षीय कार्तिक गुप्ता की आंख में पटाखा लगने से गंभीर चोट आई। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, 7 वर्षीय सौम्या कोरी भी पटाखे की चपेट में आकर घायल हो गई। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने जलता हुआ पटाखा फेंका था, जो सौम्या के सीने में जा लगा। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल विक्टोरिया ले जाया गया। पटाखों के साथ प्रयोग जानलेबा हो सकती है यह हादसा पटाखों के साथ खतरनाक तरीके से प्रयोग करने के खतरे को दिखाता है। सुतली बम पर गिलास, गिलास या कोई दूसरी चीज रखकर धमाका देखना जानलेवा हो सकता है। विस्फोट के कारण ये चीजें टूटकर तेज गति से शरीर में लग सकती हैं, जिससे गंभीर चोट आ सकती है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here