उत्तर से आ रही सर्द हवा ने 24 घंटों के भीतर ही शहर के मौसम में भी ठंडक का असर बढ़ा दिया है। गुरुवार को इस सीजन के सबसे ठंडे दिन आैर रात रहे। एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट आई। मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। बुधवार से ही शहर में सर्द आैर तेज हवा चलना शुरू हो गई थी। इस कारण बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। इसकी वजह से रात में ठंड का असर बढ़ गया। तापमान 27 डिग्री पहुंचा गुरुवार-बुधवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य आैसत तापमान से 0.2 डिग्री अधिक है। इस सीजन में रात का यह सबसे कम तापमान है। इधर, गुरुवार को 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सर्द हवा चली। इससे दिन के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई। तेज धूप निकलने के बावजूद दिन में लोगों को ठंडक महसूस होती रही। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य आैसत तापमान से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है। इस सीजन में दिन का यह सबसे कम तापमान है।
