Homeमध्यप्रदेशसिंगरौली बैंक डकैती कांड- ग्राहकों को अपने गहनों की चिंता:बोले-मन में डर...

सिंगरौली बैंक डकैती कांड- ग्राहकों को अपने गहनों की चिंता:बोले-मन में डर है,आंखों से जेवर सही सलामत देखना है; प्रबंधन ने कहा-फिक्र न करें

सिंगरौली जिले के विंध्यनगर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती के बाद शनिवार को बड़ी संख्या में ग्राहक बैंक पहुंचे। बैंक प्रबंधन ने कहा कि लॉकर और गोल्ड लोन के तहत जमा संपत्ति सुरक्षित और बीमित है। डकैती की खबर के बाद शुक्रवार से ही ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है। घटना के बाद शनिवार को बैंक के बाहर लोगों की भीड़ भी लगी रही। बैंक पहुंचे कस्टमर धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और उषा श्रीवास्तव ने लॉकर की सुरक्षा पर चिंता जताई। उन्होंने बैंक प्रबंधन से स्पष्ट जानकारी देने को कहा। लॉकर की सुरक्षा को लेकर मन में डर बैठा विंध्यनगर निवासी धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा- “डकैती की खबर के बाद से लॉकर की सुरक्षा को लेकर मन में डर बैठ गया है। हम बैंक आए हैं ताकि स्थिति साफ हो सके।” ग्राहक उषा श्रीवास्तव ने कहा कि बैंक सुरक्षा का दावा करे, लेकिन जब तक वे अपने गहने सही-सलामत नहीं देख लेंगी, उनका मन शांत नहीं होगा। जोनल मैनेजर बोले- बैंक में जमा सोना इंश्योर्ड बैंक ऑफ महाराष्ट्र के जोनल मैनेजर ओंकार कुमार ने बताया कि बैंक में जमा सोना बीमित होता है। किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी बैंक की होगी। गोल्ड लोन चुकाने पर ग्राहकों को उनका सोना वापस मिलेगा। ओंकार कुमार के मुताबिक- बैंक सुरक्षा और बीमा के सभी कड़े मानकों का पालन करता है। ग्राहकों की संपत्ति सुरक्षित है और उन्हें धैर्य बनाए रखना चाहिए। एक्सपर्ट बोले- हानि की भरपाई बैंक ही करेगा रिटायर्ड बैंक मैनेजर प्रशांत पाल ने बताया कि बैंकिंग नियमों और कोर्ट के फैसलों के तहत ऐसी घटनाओं में ग्राहकों के हित सुरक्षित रहते हैं। सोना बैंक की कस्टडी में होने से नुकसान की भरपाई बैंक को करनी होगी। अगले कुछ दिनों में बैंक यह कदम उठा सकता है… जबलपुर की विशेष टीम कर रही मामले की जांच घटना की जांच के लिए जबलपुर से टीम सिंगरौली पहुंच चुकी है और जांच जारी है। बैंक के अनुसार जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस और बैंक अधिकारी साक्ष्य जुटा रहे हैं। दो आरोपी बिहार के औरंगाबाद से पकड़ाए एसपी मनीष खत्री ने बताया कि बिहार पुलिस ने दो आरोपियों को औरंगाबाद से पकड़ा है। एक अन्य आरोपी के झारखंड में छिपे होने की जानकारी मिली है। बदमाशों की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। सिंगरौली पुलिस बिहार पहुंच रही है। पुलिस ने नाम का खुलासा नहीं किया है। प्रभारी मंत्री बोलीं- सभी को गिरफ्तार कर लेंगे सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री संपत्तिया ऊईके ने कहा- सिंगरौली पुलिस ने छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड में लूट के आरोपियों के फोटो वायरल किए थे। उसके बाद बिहार के एक रेलवे स्टेशन में महिला पुलिस अधिकारी ने एक आरोपी को देखा जो लुटेरों की तस्वीर से मेल खाती थी। जीआरपी की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया है। 24 घंटे के अंदर हम सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। घटना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें.. 1. MP में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 15 करोड़ की डकैती मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती का मामला सामने आया है। यहां बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार दोपहर 5 हथियारबंद बदमाश घुसे। फायरिंग कर करीब 9-10 किलो सोना और 20 लाख कैश लेकर भाग गए। पढ़ें पूरी खबर… 2. डकैतों को पता था कौन से लॉकर में है सोना सिंगरौली के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती के बाद पुलिस ने बैंक सील कर दिया है। छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here