Homeदेशसायरन के लगातार शोर से तंग पड़ोसी ने कार जलाई:पहले पेट्रोल डालकर...

सायरन के लगातार शोर से तंग पड़ोसी ने कार जलाई:पहले पेट्रोल डालकर आग लगाई, फिर वीडियो बनाया; गुजरात के मोरबी का मामला

गुजरात में मोरबी के पड़ोसी ने कार के लगातार बजने वाले सायरन से तंग आकर कार में आग लगा दी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कार को छूने पर हर बार सायरन बजता था। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आग लगाई फिर वीडियो रिकॉर्ड किया मामला वाघपारा इलाके का है। वकील पुष्पा भट्ट की शिकायत के अनुसार, 28 अक्टूबर को शाम करीब 4:45 बजे उनकी स्विफ्ट कार घर के पास खड़ी थी, तब उनके पड़ोसी शिखर गोहेल ने बोतल से पेट्रोल डालकर कार में आग लगा दी। आरोपी ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड भी कर लिया। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के 5 फोटो सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी शिखर गोहेल एक बोतल लेकर स्विफ्ट कार के पास आया और उसके बोनट और आगे के हिस्से पर पेट्रोल छिड़का। इसके बाद माचिस जलाकर कार में आग लगा दी। आग लगते ही आरोपी थोड़ी दूरी पर खड़ा हुआ और अपने मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। सड़क पर लोगों की आवाजाही के बावजूद वह बेफिक्र होकर वीडियो बनाता रहा। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। इसके बाद आरोपी शिखर दूसरी कार में बैठकर वहां से चला गया। मोरबी के डीएसपी जे.एम. आल ने कहा- वाघपारा स्ट्रीट नंबर 17 में एक महिला वकील के घर के पास खड़ी उनकी कार में आग लगा दी गई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिखर गोहेल को हिरासत में ले लिया है। आगे की जांच कर रही है। ₹3.50 लाख के नुकसान का अनुमान महिला वकील की शिकायत के अनुसार, कार में आग लगने से ₹3.50 लाख का नुकसान हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपी पड़ोसी ने कबूल किया कि कार के सेंसर की लगातार बीप से तंग आकर उसने बोतल से पेट्रोल डालकर कार में आग लगा दी। दो दिन में दूसरी घटना एक दिन पहले, मोरबी के रावापार रोड स्थित अनुपम सोसाइटी में खड़ी कार को रात में दो अज्ञात व्यक्तियों ने आग लगा दी थी। उस घटना के संबंध में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। ——————————— यह खबर भी पढ़ें: गुरुग्राम में NH-48 पर चलती कार में लगी आग:धुआं निकलता देख कूदा ड्राइवर, गाड़ी जलकर राख; ट्रैफिक बाधित गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर एनएच-48 पर बिलासपुर के पास एक चलती मारुति स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। कार के बोनट से अचानक धुआं निकलता देख ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई और उसने तुरंत कार रोकी और समय रहते बाहर कूद गया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। हादसे की वजह से व्यस्त हाईवे पर काफी देर तक ट्रैफिक बाधित रहा और वाहनों की कतारें लग गईं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here