Homeमध्यप्रदेशसागर में शराब पीने से एक की मौत, दूसरा बेहोश:मुंह से निकल...

सागर में शराब पीने से एक की मौत, दूसरा बेहोश:मुंह से निकल रहा था झाग; लाइसेंसी दुकान सील, जहरीली शराब की आशंका

सागर जिले के मछरयाई में शनिवार शाम शराब पीने के बाद एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बेहोश हो गया। दोनों शराब दुकान परिसर में बैठकर शराब पी रहे थे। विष्णु खटीक (35) के मुंह से झाग निकल रहा था। कमलेश सोनी (22) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने लाइसेंसी शराब दुकान सील कर दी। आबकारी विभाग ने शराब के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। जहरीली या अमानक शराब की आशंका के बीच पुलिस CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। सागर और देवास में पहले भी जा चुकी जान मध्यप्रदेश में तीन महीने के भीतर शराब से मौतों का यह तीसरा मामला है। सितंबर में सागर जिले के बंडा और शाहगढ़ में मिलावटी शराब पीने से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद देवास जिले के दो गांवों में भी करीब 13 मजदूरों की जान चली गई थी। ये तीन तस्वीरें देखिए… दुकान परिसर में साथ बैठकर पी थी शराब प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विष्णु खटीक और कमलेश सोनी ने दुकान दुकान परिसर में शराब पी थी। करीब 5:30 बजे विष्णु दुकान परिसर में गंभीर हालत में मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पास में कमलेश भी बेहोश पड़ा था। दोनों युवकों की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सक्रिय हुए। CSP ललित कश्यप, मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत और कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दुकान सील कर दिया। भाई ने कहा- देखने पहुंचे तो सब खत्म हो चुका था विष्णु के भाई पप्पू खटीक ने बताया- घटना के समय परिवार के लोग बाजार में थे। एक परिचित ने घर आकर विष्णु के बारे में बताया था। परिवार के लोग वहां पहुंचे तो पुलिस अस्पताल ले जा चुकी थी। पप्पू के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि विष्णु की मौत हो गई है। विष्णु अविवाहित था और कोई काम नहीं करता था। वह अक्सर शराब पीता था। वह पांच भाइयों में से एक था। कमलेश की पत्नी बोलीं- घर में विवाद के बाद निकले थे कमलेश की पत्नी राखी सोनी ने बताया कि शनिवार दोपहर कमलेश घर में विवाद करने के बाद निकल गए थे। इसके बाद वह शराब दुकान तक कैसे पहुंचे और वहां क्या हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। शराब दुकान को सील कर दिया गया आबकारी अधिकारी पूजा वर्मा ने बताया कि शराब दुकान को सील कर दिया गया है। दुकान परिसर की जांच की गई और वहां से शराब के सैंपल लिए गए हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि युवक ने किस ब्रांड की शराब पी थी। दुकान में शराब के स्टॉक के साथ खरीदी-बिक्री के रिकॉर्ड की भी जांच की गई है। आधे घंटे से ज्यादा पोस्टमॉर्टम हाउस में रही पुलिस घटनाक्रम के बाद विष्णु के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में शिफ्ट किया गया। कुछ देर बाद CSP, मोतीनगर और गोपालगंज थाना प्रभारी वहां पहुंचे। अस्पताल का अन्य स्टाफ भी मौजूद था। पुलिस अधिकारियों ने पोस्टमॉर्टम हाउस में आधे घंटे से अधिक समय तक जांच की। इसके बाद वे थाने के लिए रवाना हो गए। ASP बोले- शराब पीने का आदी था युवक एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया- पुलिस को लाइसेंसी शराब दुकान के पास एक युवक के पड़े होने की सूचना मिली थी। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि विष्णु शराब पीने का आदी था। ठीक से खाना भी नहीं खाता था। विष्णु की मौत हुई है। पुलिस दुकान के CCTV फुटेज खंगाल रही है। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों ने कब और कितनी शराब पी थी और उनकी तबीयत किन परिस्थितियों में बिगड़ी। विष्णु के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। ………………. एमपी में 3 महीने में तीसरा शराब कांड, 13 मौतें मध्य प्रदेश में तीन महीने के भीतर तीसरा शराब कांड सामने आया है। सागर के बाद देवास में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत का दावा किया गया है। चंदाना और बिंजाना गांव में 27 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच 13 मजदूरों की जान गई। 10 मृतकों के परिजन जहरीली शराब को मौत की वजह बता रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here