सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में गढ़ाकोटा रोड पर चनाटोरिया के पास शनिवार को यात्री बस और कार की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें बंडा निवासी एसी-कूलर कारोबारी प्रशांत जैन और कृषि उपकरण कारोबारी निर्मल उर्फ मुन्ना जैन शामिल हैं। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की इलाज के दौरान मौत हुई। वहीं एक अन्य घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। पेट्रोल पंप से निकल रही थी कार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार बहेरिया के पेट्रोल पंप से डीजल/पेट्रोल भरवाकर मुख्य मार्ग पर पहुंची थी। इसी दौरान जबलपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा उतरी। बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। देखिए तीन तस्वीरें घायल में एक की हालत अभी नाजुक हादसे के बाद राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को मकरोनिया के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। कार सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान एक और घायल की मौत हो गई। कार हरियाणा पासिंग की बताई जा रही है। दो मृतक सागर के कारोबारी 1. प्रशांत जैन (46 वर्ष): बंडा निवासी प्रशांत जैन एसी और कूलर इलेक्ट्रॉनिक का काम करते थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं।
2. निर्मल उर्फ मुन्ना जैन (62 वर्ष): रामपुरा वार्ड निवासी निर्मल जैन कृषि उपकरणों का व्यापार करते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा-बेटी दोनों डॉक्टर हैं।
3. विकास (43 वर्ष): पिता जगदीश कुमार, निवासी हरियाणा।
4. चौथा मृतक: हरियाणा निवासी बताया जा रहा है। इलाज के दौरान मौत हुई। उसकी पूरी शिनाख्त अभी की जा रही है। बस ड्राइवर की तलाश में पुलिस घटना की सूचना मिलते ही बहेरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फरार बस ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
————- यह खबर भी पढ़ें कटनी में ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो की मौके पर मौत कटनी में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर शनिवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। बड़वारा थाना क्षेत्र के नायरा पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर
