Homeमध्यप्रदेशसागर की क्रेशर खदान में 3 युवक डूबे:एक का शव बाहर निकाला;...

सागर की क्रेशर खदान में 3 युवक डूबे:एक का शव बाहर निकाला; नहाते समय गहरे पानी में चले गए थे

सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ा के पास स्थित क्रेशर की खदान नहाते समय 3 युवक डूब गए। साथियों ने डूबते देखा तो बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं पाए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। टीम ने सर्चिंग कर अब तक एक शव निकाल लिया है। मृतक की पहचान अभिषेक उर्फ अध्धा 20 साल निवासी कैंट क्षेत्र के रूप में हुई है। उसके दो साथी तनिश कोरी उम्र 19 साल और तेजराम पटेल उम्र 20 साल पानी में डूबे हैं। जिनकी सर्चिंग की जा रही है। घटना के समय मौके पर 4 युवक थे, जिनमें से 3 डूबे थे। देर रात तक डूबे हुए लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर विधायक प्रदीप लारिया मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी बोला- बचाने की कोशिश की
शिवा वाल्मिकी ने बताया करीब 12:30 बजे के करीब हम यहां आ गए थे। हमने नहाया। तनीश कोरी पानी में डूबने लगा, अभिषेक उसे बचाने गया। उसके पीछे तेजराम गया तो उसको पकड़ लिया। आयुष भी बचाने गया तो उसको भी उन्होंने पकड़ लिया। हम लोगों ने उसको पैंट की मदद से बाहर निकाल लिया। हम सबलोगों को बुलाने गए तो वो सब पानी में ही चले गए। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here