Homeमध्यप्रदेशकेंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों पर बैठक:सीएम ने मंत्रालय...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों पर बैठक:सीएम ने मंत्रालय में पदोन्नति और विभागीय योजनाओं पर की चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अलग-अलग चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) समेत अन्य विभागों के साथ पदोन्नति और अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में किए जाने वाले बदलावों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आने वाले समय में फिर से की जाने वाली पदोन्नति की कार्यवाही को लेकर GAD समेत अन्य विभागों के अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान GAD के अधिकारियों ने पदोन्नति के लिए प्रस्तावित सुझावों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इसके अलावा डिप्टी सीएम एवं लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह समेत अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में उनके विभागों से संबंधित मामलों पर भी चर्चा हुई। बैठक में पशुपालन विभाग से जुड़े मामले भी चर्चा में रहे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह भोपाल प्रवास के दौरान इस विभाग से संबंधित योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। 3 अक्टूबर को फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश के दो दिवसीय प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इनमें भोपाल सहकारी दुग्ध संघ परिसर में तैयार किए गए फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का 3 अक्टूबर को शुभारंभ भी शामिल है। यह संयंत्र मध्यप्रदेश में दुग्ध प्रसंस्करण एवं मूल्यवर्धित दुग्ध उत्पादों के उत्पादन को नई गति देने की दिशा में तैयार किया गया है। भारत सरकार के 6 करोड़ रुपए के अनुदान और भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के 10.80 करोड़ रुपए के अंशदान से तैयार इस परियोजना की कुल लागत 16.80 करोड़ रुपए है। संयंत्र की दूध प्रसंस्करण क्षमता 40 हजार लीटर प्रतिदिन है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here