Homeमध्यप्रदेशसहायक आबकारी अधिकारी की पत्नी के पेट में लगी गोली:शस्त्र पूजन के...

सहायक आबकारी अधिकारी की पत्नी के पेट में लगी गोली:शस्त्र पूजन के बाद बंदूक रखते समय हादसा; खिड़की के टूटे कांच बिखरे मिले

सतना की सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मंदाकिनी विहार कॉलोनी में बुधवार शाम लाइसेंसी बंदूक से गोली चलने पर सहायक आबकारी अधिकारी की पत्नी घायल हो गईं। गोली दीपमाला सिंह (50) के पेट में लगी। परिजन और किराएदार उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रीवा रेफर कर दिया गया। पारिवारिक लोगों के मुताबिक, मंगलवार को घर में शस्त्र पूजा की गई थी। बुधवार शाम दीपमाला मंदिर से बंदूक लेकर उसे अलमारी में रखने जा रही थीं। इसी दौरान अचानक फायर हो गया और गोली उनके पेट में जा लगी। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। पति देवेंद्र प्रताप सिंह और किराएदार उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। किरायेदार अभिषेक सिंह ने बताया कि चीख और रोने की आवाज सुनकर वे लोग कमरे में पहुंचे तो दीपमाला घबराई हुई थी, उनके पेट में गोली लगी थी। रीवा में पदस्थ हैं सहायक आबकारी अधिकारी
जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र प्रताप सिंह रीवा में सहायक आबकारी अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं और अवकाश पर सतना आए हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उस समय घायल महिला को परिजन अस्पताल ले जा चुके थे। पुलिस ने मकान का ताला खुलवाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। कमरे में लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक मिली, जबकि किचन के पास रखे दीवान पर खिड़की के टूटे कांच बिखरे हुए थे। पुलिस को मौके पर खून के निशान और कारतूस का खाली खोखा नहीं मिला। पुलिस ने शुरू की जांच
टीआई प्रीति विश्वकर्मा ने कमरे और किचन की बारीकी से जांच की। मकान में रहने वाले किराएदारों से भी पूछताछ की गई।पुलिस ने फिलहाल मकान में ताला लगवाकर चाबी अपने पास रख ली है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here