Homeछत्तीसगढ़सरगुजा में बिजली गिरने से 2 बच्चों समेत 3 मौतें:बिलासपुर में कार...

सरगुजा में बिजली गिरने से 2 बच्चों समेत 3 मौतें:बिलासपुर में कार पर गिरा पेड़; मानसून ने पूरे छत्तीसगढ़ को कवर किया

छत्तीसगढ़ में 22 जून को पहुंचे मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है। कई जिलों में मौसम बदला हुआ है। सरगुजा जिले के डुमकी गांव में सोमवार शाम बिजली गिरने से 2 बच्चों और एक युवक की मौत हो गई। वहीं, एक बच्ची झुलस गई। तीनों बच्चे आम बीनने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान बैल चरा रहा एक युवक भी वहां आ गया। तभी अचानक पेड़ पर बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में चारों आ गए। यह घटना धौरपुर थाना क्षेत्र की है। हादसे में सागर (5), रानी (9) और राम साय (36) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सागर की बड़ी बहन (12) श्रद्धा गंभीर रूप से घायल है। वहीं बिलासपुर में सोमवार शाम आंधी-तूफान के साथ हुई तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। कलेक्टर बंगले के पास एक बड़ा पेड़ गिरने से कार डैमेज हो गई, हालांकि कार सवार सुरक्षित बच गए। पेड़ गिरने से बिजली के तार टूटने के कारण पूरे इलाके की बत्ती गुल हो गई थी। बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ में 22 जून को दंतेवाड़ा जिले से प्रवेश किया था। 30 जून को उत्तर और उत्तर-पूर्व छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में मानसून की एंट्री हुई। इन जिलों में पहले से प्री मानसून की बारिश जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। बारिश की ये तस्वीरें देखिए… 18 से ज्यादा जिलों में पहले पहुंचा मानसून मानसून अब तक 18 से ज्यादा जिलों में पहुंच चुका है। इनमें मुख्य रूप से रायपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा सुकमा, बीजापुर शामिल हैं। उत्तर पूर्व के जिलों में 30 जून को हुई एंट्री सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और रायगढ़ में 30 जून को मानसून की एंट्री हुई। हालांकि, इन जिलों में प्री-मानसून की बारिश लगातार जारी है। रायपुर का मौसम रायपुर में आज (मंगलवार) बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है। बस्तर में सबसे बेहतर स्थिति, फिर भी 54% तक कम वर्षा प्रदेश में मानसून की पहली दस्तक का असर सबसे पहले बस्तर संभाग में दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद यहां सामान्य से कम पानी गिरा है: बस्तर जिला: यहां स्थिति सबसे बेहतर है। 142.7 मिमी सामान्य बारिश के मुकाबले 74.8 मिमी वर्षा हुई है (48% कम) दंतेवाड़ा: 107.7 मिमी सामान्य के मुकाबले 49.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है (54% कम) सुकमा: यहां 60.3 मिमी पानी गिरा है, जो सामान्य से 54% कम है। कोंडागांव, बीजापुर: कोंडागांव में 51.9 मिमी और बीजापुर में 28 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मध्य छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा चिंता रायपुर: 90.1 मिमी के मुकाबले 25.3 मिमी बारिश, 72% कम
धमतरी: 112.6 मिमी के मुकाबले 34.2 मिमी
दुर्ग: 113.9 मिमी के मुकाबले 34.2 मिमी
महासमुंद: 105.4 मिमी के मुकाबले 20.7 मिमी
बलौदाबाजार: 81.3 मिमी के मुकाबले सिर्फ 14 मिमी कई जिलों में 80% से ज्यादा बारिश की कमी राजनांदगांव: 100.3 मिमी के मुकाबले 8.3 मिमी, 92% कम (सबसे गंभीर स्थिति)
मोहला-मानपुर-चौकी: 95% कम
बलौदाबाजार और सारंगढ़-बिलाईगढ़: 83% कमी
सक्ती: 83% कम

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here