Homeमध्यप्रदेशसतना में लापता युवक का बोरी में शव मिला, हंगामा:महिलाओं की पुलिस...

सतना में लापता युवक का बोरी में शव मिला, हंगामा:महिलाओं की पुलिस से झूमाझटकी, आरोपी हिरासत में; परिजन बोले- गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई

सतना जिले के जसो थाना क्षेत्र के अमकुई गांव में तीन दिन से लापता 20 वर्षीय युवक का शव मंगलवार सुबह स्कूल के पीछे झाड़ियों में बोरी में लिपटा मिला। शव सड़ी-गली अवस्था में था। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने समय पर गुमशुदगी दर्ज नहीं की, जिससे युवक को बचाने का मौका गंवा दिया गया। शव मिलने के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बन गई। कुछ ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालात नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और वज्र वाहन तैनात करना पड़ा। मृतक के परिजन और ग्रामीण हिरासत में लिए गए संदेही से पूछताछ और उसका बयान अपने सामने दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। मृतक की पहचान अतुल कुशवाहा (20) पुत्र रामकेश कुशवाहा, निवासी अमकुई के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अतुल 1 अगस्त की रात करीब 9:25 बजे घर से निकला था। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और वह घर वापस नहीं लौटा। महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों का घेराव कर दिया। इस दौरान महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बन गई। कुछ ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और पुलिसकर्मियों को वहां से सुरक्षित हटाया। मृतक के परिजन और ग्रामीणों की मांग है कि हिरासत में लिए गए संदेही से पूछताछ और उसका बयान उनके सामने दर्ज किया जाए। देखिए तीन तस्वीरें…
‘गुमशुदगी लिखी होती तो बेटा बच जाता’ परिजनों का आरोप है कि वे अतुल के लापता होने के बाद जसो थाने पहुंचे थे और गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने स्कूल के पीछे झाड़ियों में बोरी में लिपटा शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। शव की स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि उसकी मौत कुछ दिन पहले हो चुकी थी। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। घर से बुलाने वाला संदेही हिरासत में पुलिस ने एक संदेही युवक को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त की रात वही युवक अतुल को घर से बुलाकर ले गया था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और पुलिस हत्या सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का घेराव, अतिरिक्त बल तैनात शव मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने डायल-112 वाहन का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस वाहन पर पथराव के प्रयास की भी सूचना है। हालात बिगड़ते देख नागौद एसडीओपी रघु केसरी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल और वज्र वाहन मौके पर भेजा गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति पर काबू पाने का प्रयास किया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here