Homeमध्यप्रदेशसड़क हादसे में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम साहू की मौत:बरमान से नर्मदा...

सड़क हादसे में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम साहू की मौत:बरमान से नर्मदा स्नान कर लौटते समय हुआ हादसा, आयशर ट्रक से टक्कर; साथी गंभीर

छिंदवाड़ा जिले के हर्रई क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम साहू की रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वे बरमान से नर्मदा स्नान कर वापस लौट रहे थे, तभी परतापुर के पास उनकी कार की आयशर ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि श्याम साहू की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्याम साहू हर रविवार की तरह इस बार भी बरमान में नर्मदा स्नान करने गए थे। स्नान के बाद वे अपने साथियों के साथ कार से हर्रई लौट रहे थे। इसी दौरान हर्रई के परतापुर के पास सामने से आ रहे आयशर ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में श्याम साहू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कार में सवार उनके एक साथी के हाथ और पैर टूट गए, जबकि दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले हर्रई अस्पताल लाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर नरसिंहपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचने लगे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here