Homeमध्यप्रदेशसड़क पर 30 मिनट पड़ी रही 3 दोस्तों की लाशें...VIDEO:बस की टक्कर...

सड़क पर 30 मिनट पड़ी रही 3 दोस्तों की लाशें…VIDEO:बस की टक्कर से हवा में उछले; 20 फीट दूर गिरे, तड़प-तड़पकर गई जान

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में गुरुवार शाम तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार 3 दोस्तों को टक्कर मार दी। तीनों युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। करीब 15-20 फीट तक सड़क पर घिसटते चले गए। सिर फटने और खून बहने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामला कचनार के सोनेरा गांव का है। कचनार पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र के क्यापुर गांव निवासी मोकम प्रजापति, फूल सिंह मेहता और सुनील शिकारी के रूप में हुई है। तीनों दोस्त फूल सिंह मेहता की बहन से मिलने अशोकनगर जिले के सोनेरा गांव गए थे। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… 5 से 10 फीट तक हवा में उछले बाइक सवार स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों दोस्त सोनेरा से अपने गांव लौट रहे थे, तभी गांव के पास सामने से आ रही बालाजी बस से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक करीब 5 से 10 फीट तक हवा में उछल गए और सड़क पर गिरते ही 20 से 25 फीट तक घिसटते चले गए। हादसे में तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। सिर फटने और खून बहने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल का दृश्य बेहद दर्दनाक था। सड़क पर चारों ओर खून फैला हुआ था। कुछ ही पलों में पूरा इलाका अफरा-तफरी। मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। बस चालक ने रोकी गाड़ी, मौके पर जुटी भीड़ हादसे के तुरंत बाद बस चालक ने वाहन रोक दिया। उस समय क्षेत्र में हल्की बारिश भी हो रही थी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद का दृश्य बेहद भयावह था। तीनों दोस्त सड़क पर बेसुध हालत में पड़े थे। करीब आधे घंटे तक यही स्थिति बनी रही, जिसके बाद उनकी मौत की पुष्टि हुई। ड्राइवर की तलाश कर रही पुलिस हादसे के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बस को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। ………………… यह खबर भी पढ़ें बैतूल में इंस्टाग्राम रील में तीन लोगों की मौत का VIDEO मध्यप्रदेश के बैतूल में चिचोली मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। हादसे के वक्त टवेरा में सवार एक युवक इंस्टाग्राम रील बना रहा था। तभी एक बाइक टवेरा से सामने से टकरा गई। हादसे में मौसी-भांजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here