प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को फोन पर बातचीत की है। पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया- दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, जरूरी तकनीक और दूसरे क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग की समीक्षा की। दोनों ने भारत-अमेरिका की कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए लगातार संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई। मोदी और ट्रम्प ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति और सुरक्षा को आगे बढ़ाने की कोशिशों पर विचार साझा किए। इस साल चौथी बार दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत PM मोदी और ट्रम्प की बीच आज की बातचीत दोनों के बीच साल में चौथी बातचीत है। इससे पहले- 2 फरवरी 2026 यह इस साल की पहली फोन पर बातचीत थी। उस समय भारत-अमेरिका ट्रेड डील में प्रगति पर चर्चा हुई थी। साथ ही PM मोदी ने ट्रम्प के भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% करने पर धन्यवाद दिया था। 24 मार्च 2026 ट्रम्प ने मोदी को फोन किया था। फरवरी से शुरू हुए ईरान जंग और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई। साथ ही तनाव कम करने और होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने पर चर्चा हुई। 14 अप्रैल 2026 अप्रैल में भी ट्रम्प ने मोदी को फोन किया था। करीब 40 मिनट बातचीत हुई। पश्चिम एशिया, होर्मुज और भारत-अमेरिका के बीच सहयोग की समीक्षा हुई। यह 2026 में दोनों नेताओं की तीसरी फोन बातचीत थी। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
