Homeमध्यप्रदेशसंपर्क क्रांति के एसी फर्स्ट में कॉकरोच और चूहे:पूरी रात नहीं सो...

संपर्क क्रांति के एसी फर्स्ट में कॉकरोच और चूहे:पूरी रात नहीं सो सके यात्री, रेल मंत्री से शिकायत के बाद भी नहीं मिली राहत

भारतीय रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल कर्नाटका संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की एसी फर्स्ट क्लास में सफर कर रहे यात्रियों ने ट्रेन की साफ-सफाई और ऑनबोर्ड सेवाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यात्रियों का आरोप है कि भोपाल से तमिलनाडु के कोचीपुरम तक के सफर के दौरान उनके केबिन में पूरी रात चूहे और कॉकरोच घूमते रहे। परेशान होकर उन्होंने ट्रेन स्टाफ, रेलवे हेल्पलाइन 139 और सोशल मीडिया के माध्यम से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी शिकायत की, लेकिन यात्रा के दौरान उन्हें राहत नहीं मिली। केबिन में चूहे-कॉकरोच थे, स्टाफ ने हमारी ही गलती बताई यात्री अनिल तिवारी ने बताया कि वे एसी फर्स्ट क्लास के ए-कैबिन में यात्रा कर रहे थे। केबिन में चूहे, कॉकरोच और गंदगी थी। इसकी शिकायत उन्होंने कई बार ट्रेन स्टाफ से की, लेकिन किसी ने समस्या दूर करने का प्रयास नहीं किया। अनिल का आरोप है कि स्टाफ ने उल्टा उन्हें ही जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यात्री खाना खाते हैं, इसलिए चूहे आते हैं। उन्होंने कहा, “अगर रेलवे की सुविधाएं ऐसी ही हैं तो बेहतर है कि लोग रेलवे से यात्रा ही न करें। रेल मंत्री को एक्स पर टैग किया, फिर भी सफर में नहीं मिला समाधान अनिल तिवारी ने मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर उठाते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग कर शिकायत दर्ज कराई। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि एसी फर्स्ट क्लास के केबिन में चूहे और कॉकरोच हैं और रेलवे के “वर्ल्ड क्लास कोच” के दावे पर सवाल उठाया। इसके जवाब में रेलवे सेवा ने शिकायत संबंधित अधिकारियों को भेजने और पीएनआर की जानकारी मांगी, लेकिन यात्रियों का कहना है कि यात्रा के दौरान स्थिति जस की तस बनी रही। बालों में घुस गए कॉकरोच, सीट पर दौड़ते रहे चूहे दूसरे यात्री शिवांश तिवारी ने बताया कि पूरी रात वे और उनका परिवार सो नहीं सका। उनके मुताबिक चूहे सीट और शरीर के ऊपर से गुजर रहे थे, जबकि कॉकरोच बालों तक में घुस गए थे। शिवांश ने कहा, हमने कई बार शिकायत की, 139 पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। स्टाफ ने सिर्फ एक रैट ट्रैप रख दिया। जब चूहे हमारी सीट पर दौड़ रहे थे, तब सिर्फ ट्रैप लगाने से क्या होता? उल्टा हमें ही कहा गया कि खाना खाते हो, इसलिए चूहे आते हैं। क्या एसी फर्स्ट क्लास में सफर करने वाले यात्री खाना भी नहीं खा सकते? 139 पर शिकायत, फिर भी कार्रवाई का इंतजार यात्रियों का कहना है कि रेलवे हेल्पलाइन 139 पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद मौके पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि पूरी रात चूहे और कॉकरोच के बीच सफर करना पड़ा और वे एक पल भी चैन से नहीं सो सके। वहीं भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता नवल अग्रवाल ने कहा कि इस मामले में हम तुरंत ही जांच करवाएंगे ताकि इस प्रकार की कोई असुविधा यात्रियों को न हो। प्रीमियम ट्रेन की व्यवस्था पर उठे सवाल कर्नाटका संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों में शामिल है। ऐसे में एसी फर्स्ट क्लास जैसे प्रीमियम कोच में चूहे और कॉकरोच मिलने तथा शिकायत के बाद भी तत्काल समाधान नहीं होने के आरोप रेलवे की साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here