Homeमध्यप्रदेशसंगरूर के युवक की करंट लगने से मौत:एमपी में कंबाइन साफ करते...

संगरूर के युवक की करंट लगने से मौत:एमपी में कंबाइन साफ करते समय हादसा, गांव में हुआ अंतिम संस्कार

संगरूर जिले के फग्गूवाला गांव के एक युवक की मध्य प्रदेश में करंट लगने से मौत हो गई। युवक मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में कंबाइन पर काम कर रहा था, जहां कंबाइन साफ करते समय उसे करंट लग गया। मृतक की पहचान फग्गूवाला निवासी राजविंदर सिंह पुत्र काका सिंह के रूप में हुई है। मृतक के छोटे भाई करमजीत सिंह ने बताया कि दोनों भाई करीब डेढ़ महीने पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के दौदी गांव गए थे।करमजीत सिंह के अनुसार, राजविंदर सिंह कंबाइन पर हेल्पर का काम करता था। गांव में हुआ अंतिम संस्कार कंबाइन साफ करते समय उसे अचानक तेज करंट लग गया। घटना के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने राजविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। मध्य प्रदेश में पुलिस कार्रवाई पूरी होने के बाद मृतक का शव फग्गूवाला गांव लाया गया, जहां परिवार ने उसका अंतिम संस्कार किया। राजविंदर सिंह अपने पीछे अपनी विधवा पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह हर साल फसल कटाई के सीजन में कंबाइन पर काम करने के लिए मध्य प्रदेश जाते थे और सीजन खत्म होने पर घर लौट आते थे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here