Homeमध्यप्रदेशइटली के कई शहरों में भारतीय धुनों पर गरबा महोत्सव:खजुराहो की मतंगेश्वर...

इटली के कई शहरों में भारतीय धुनों पर गरबा महोत्सव:खजुराहो की मतंगेश्वर सेवा समिति का आयोजन; विदेशी नागरिकों और भारतवंशियों ने किया गरबा-डांडिया

इटली के कई शहरों में शनिवार को नवरात्र पर गरबा और डांडिया महोत्सव मनाया गया। खजुराहो मतंगेश्वर सेवा समिति और दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर की ओर से हुए आयोजनों में इटली के नागरिकों और भारतवंशियों ने भारतीय गानों पर डांस किया। पारंपरिक भारतीय कपड़े पहनकर महिलाओं और पुरुषों ने गरबा, डांडिया के साथ पंजाबी भांगड़े का भी आनंद लिया। वेनिस, मिलानो समेत कई शहरों में आयोजन पोर्टोग्रुआरो, वेनिस, त्रिएस्ते और मिलानो समेत कई शहरों में कार्यक्रम हुए। कुछ आयोजन रेस्टोरेंट में तो कुछ भक्ति योगा सेंटर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में किए गए। भारतीय धुनों पर विदेशी नागरिकों और भारतवंशियों ने गरबा-डांडिया किया। पंडित सुधीर शर्मा ने बताया गरबा का महत्व कार्यक्रम में समिति के प्रमुख पंडित सुधीर शर्मा ने नवदुर्गा पर्व और गरबा नृत्य का महत्व बताया। मुंबई के आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रकाश टाटा और इटली के डॉ. नूनजो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अलग-अलग संगठनों के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। भारतीय संस्कृति का संदेश आगे बढ़ाने का संकल्प कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और विश्व बंधुत्व का संदेश आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और भारतीय समुदाय ने भी उत्साह से हिस्सा लिया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here