Homeमध्यप्रदेशश्योपुर जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर कैदी फरार:आरोपी ने चादरों...

श्योपुर जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर कैदी फरार:आरोपी ने चादरों से रस्सी बनाई, पॉक्सो-किडनैपिंग के केस में बंद था

श्योपुर जिला जेल से शनिवार दोपहर एक कैदी 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया। उसने चादरों को जोड़कर रस्सी बनाई और दीवार पार कर ली। घटना दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और जेल प्रशासन की टीमें फरार कैदी की तलाश में जुटी हैं। गीता पाठ की ऑनलाइन ट्रेनिंग थी जानकारी के अनुसार, शनिवार को जेल में कुछ कैदियों के लिए गीता पाठ की ऑनलाइन ट्रेनिंग चल रही थी। ट्रेनिंग के बाद कैदियों को वापस बैरक में लौटना था, लेकिन 24 वर्षीय धर्मेंद्र कुशवाहा पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा बैरक में नहीं लौटा। उसने मौका पाकर चादरों से रस्सी बनाई और जेल परिसर से फरार हो गया। फरार कैदी धर्मेंद्र पलायचा थाना क्षेत्र का निवासी है। वह कराहल थाने में आईबीसी 137/2 और 87 के तहत दर्ज मामले में 31 मई को जेल में बंद किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और श्योपुर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि फरार कैदी की तलाश के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जेल प्रशासन जांच में जुटा जेल परिसर से कैदी के इस तरह फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब इस बात की जांच की जा रही है कि गीता पाठ की ऑनलाइन ट्रेनिंग के दौरान कैदियों की निगरानी कैसी थी और कैदी चादरों को रस्सी के रूप में तैयार कर 22 फीट ऊंची दीवार तक कैसे पहुंचा। जेल प्रशासन द्वारा घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। आरोपी की कर रहे तलाश श्योपुर एसपी मोती उर रहमान ने बताया कि इस संबंध में आसपास के जिले के थानों को सूचित कर दिया है और आरोपी कि तलाश की जा रही है। एडवोकेट आकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी पर पॉक्सो, किडनैपिंग, नाबालिग के शोषण की कई धाराओं में कराहल थाने में केस दर्ज किया गया था। केस भी कोर्ट में चल रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here