Homeमध्यप्रदेशश्यामू हाथी का गुजरात में होगा इलाज:वनतारा भेजा, 15 लोगों की रेस्क्यू...

श्यामू हाथी का गुजरात में होगा इलाज:वनतारा भेजा, 15 लोगों की रेस्क्यू टीम विशेष वाहन के साथ आई

भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होने वाला श्यामू हाथी अब गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में रहेगा। पैरों में परेशानी से जूझ रहे श्यामू को बेहतर इलाज और देखभाल के लिए 13 नवंबर की रात वनतारा भेज दिया गया। वनतारा की 15 सदस्यीय टीम विशेष रेस्क्यू वाहन के साथ उज्जैन पहुंची थी। श्यामू के साथ परिवार के दो सदस्य हरिनारायण और शिवनारायण भी जामनगर गए हैं, ताकि नए माहौल में उसकी देखभाल कर सकें। वन विभाग के डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि श्यामू लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा था। उसके पैरों में परेशानी थी और वे टेढ़े होने लगे थे। स्थानीय स्तर पर उसका इलाज कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा था। ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में बेहतर इलाज और देखभाल के लिए उसे वनतारा भेजने का निर्णय लिया गया। विभाग के एसडीओ विक्रमसिंह सोलंकी के अनुसार हाथी के मालिक ने स्वेच्छा से श्यामू को दान करने के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद भोपाल से ट्रांसपोर्ट परमिट जारी हुआ और उसे वनतारा रवाना किया गया। पांच महीने पहले सैंपल लेने पहुंची थी विशेषज्ञों की टीम
श्यामू की सेहत की जांच और इलाज के लिए पहले भी कई बार विशेषज्ञों की टीमें साईंनाथ कॉलोनी पहुंची थीं, जहां वह मालिक के साथ रहता था। 5 महीने पहले इंदौर चिड़ियाघर के प्रभारी उत्तम यादव, पशु चिकित्सक डॉ. मुकेश जैन और पन्ना टाइगर रिजर्व के डॉ. संजय गुप्ता ने जांच के लिए खून का सैंपल लेने की कोशिश की थी। हाथी के मालिक सरमन गिरि और परिवार ने विरोध किया और सैंपल नहीं लेने दिया। बिगड़ती सेहत को देखते हुए वनतारा और उज्जैन वन विभाग ने 13 नवंबर को उसका रेस्क्यू कर गुजरात भेज दिया। उज्जैन के दो महावत भी गए हैं हाथी के साथ
श्यामू को सुरक्षित वनतारा ले जाने के लिए 15 सदस्यों की टीम पहुंची। इसमें डॉक्टर और महावत शामिल थे। टीम विशेष रेस्क्यू वाहन और टैंकर सहित दो वाहन लेकर आई थी। श्यामू को नए स्थान पर किसी तरह की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखते हुए पूरी प्रक्रिया की गई। उसके साथ उज्जैन के दो महावत भी भेजे गए हैं, ताकि नए माहौल में उसे परिचित लोग मिलें और उसकी देखभाल बेहतर तरीके से हो सके।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here