बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना 2 साल बाद आज दिखेंगी। वे दिल्ली में एक कार्यक्रम को कुछ ही देर में ऑनलाइन संबोधित करेंगी। देश छोड़ने के बाद यह पहली बार होगा जब शेख हसीना किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में वर्चुअल भाषण देतीं नजर आएंगी। बांग्लादेश ने इस पर रोक लगाने की मांग की थी लेकिन भारत ने मंगलवार को इससे इनकार कर दिया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम एक प्राइवेट मीडिया कंपनी आयोजित कर रही है। इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अवामी लीग के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हो सकते हैं। इनमें शेख हसीना के बेटे और उनके पूर्व आईसीटी सलाहकार सजीब वाजेद जॉय, पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी नोफेल और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन शामिल हैं। शेख हसीना के भाषण से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
