Homeदेशकेरलम सरकार का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच का आदेश:₹2 करोड़ की...

केरलम सरकार का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच का आदेश:₹2 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप; मुख्य चुनाव आयुक्त तब राज्य में PWD सचिव थे

केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर रिश्वत मांगने के आरोपों की विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला करीब 20 साल पुराने सड़क निर्माण प्रोजेक्ट से जुड़ा है। उस समय ज्ञानेश कुमार राज्य में PWD सचिव थे। कोल्लम के ठेकेदार साजन ने विजिलेंस विभाग में शिकायत की है। उनका आरोप है कि ज्ञानेश कुमार ने केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (KSTP) के तहत काम पूरा होने के बाद उसका भुगतान जारी करने के बदले ₹2 करोड़ की रिश्वत मांगी थी। साजन का आरोप- रिश्वत के चलते ली ने 2006 में की आत्महत्या की ली की मौत के बाद 2006 में भी विजिलेंस जांच हुई थी शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस विभाग ने शुरुआती जांच के बाद केस दर्ज करने के लिए गृह विभाग से अनुमति मांगी थी। सूत्रों के मुताबिक, कानूनी राय लेने के बाद गृह मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। विजिलेंस टीम पहले से ही KSTP प्रोजेक्ट से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है। अब इस नई शिकायत की भी जांच की जाएगी। ली की मौत के बाद 2006 में भी विजिलेंस जांच हुई थी। हालांकि, आरोप साबित नहीं होने पर जांच बंद कर दी गई थी। नई जांच में यह भी देखा जाएगा कि पिछली जांच में आरोपों से जुड़े जरूरी पहलुओं की जांच हुई थी या नहीं। ज्ञानेश कुमार पर लगे रिश्वत मांगने के आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं। विजिलेंस इन आरोपों की जांच करेगी। ज्ञानेश कुमार ने अब तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ——————— राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे:CEC के खिलाफ विपक्षी पार्टियों की रैली, 5 नेताओं की 5 बड़ी बातें अलग-अलग पार्टियां, मकसद एक- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग। विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं ने दो दिन से दिल्ली में डेरा डाल रखा है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जनमहाभियोग पास किया तो रविवार को सोनिया समेत राहुल, प्रियंका, अखिलेश, ममता और तेजस्वी बाकी नेताओं के साथ रामलीला मैदान पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here