Homeविदेशशेख हसीना के गृहनगर गोपालगंज में लगातार तीसरे दिन हिंसा:पुलिस स्टेशन, BNP...

शेख हसीना के गृहनगर गोपालगंज में लगातार तीसरे दिन हिंसा:पुलिस स्टेशन, BNP सांसद का घर फूंका; ढाका में बसें जलाईं; 1 की मौत

बांग्लादेश में मंगलवार शाम एक बार फिर राजनीतिक हिंसा भड़क गई। बैन हो चुकी अवामी लीग और उसकी छात्र शाखा प्रतिबंधित छात्र लीग के कार्यकर्ताओं ने शेख हसीना के गृह जिले टुंगीपाड़ा, गोपालगंज में पुलिस थाने पर हमला कर दिया। कई गाड़ियों में आग लगा दी। हमलावरों ने थाने पर हमला करके हिरासत में बंद कार्यकर्ताओं को छुड़ा लिया। हिंसा सिर्फ थाने तक नहीं रुकी। BNP सांसद के घर जला दिया गया, गाजीपुर में पूर्व मंत्री एकेएम मोजम्मेल हक के घर में आग लगाई गई। ढाका में भी कई बसें फूंकी गईं और दो जगहों पर देसी बम फटे। हिंसा के बाद से गोपालगंज में अतिरिक्त पुलिस और सेना तैनात की गई है। टुंगीपाड़ा में इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क में दिक्कत की खबरें हैं। इसी हिंसा के बीच फरीदपुर में BNP के एक नेता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा है कि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान वीडियो से की जा रही है। हिंसा से जुड़ी तस्वीरें… टुंगीपाड़ा थाने में क्या हुआ मंगलवार की शाम को अवामी लीग और छात्र लीग के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और टुंगीपाड़ा थाने को घेर लिया। इसके बाद उन्होंने थाने के अंदर घुसकर हमला किया और वहां खड़ी कई गाड़ियों में आग लगा दी। पुलिस ने हालात काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले, रबर बुलेट और साउंड ग्रेनेड चलाए।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, तनाव तब भड़का जब खबर फैली कि पुलिस ने कई अवामी लीग कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि मस्जिद के लाउडस्पीकर से ऐलान करके लोगों को थाने के बाहर जुटाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में थाने के अंदर कम से कम 3 गाड़ियां जलती दिख रही हैं। हमलावरों के हाथ में डंडे थे और वो “जय बांग्ला, जय बंगबंधु” के नारे लगा रहे थे। फेसबुक लाइव में बताया था- थाना जलाने जा रहे एक फेसबुक लाइव में एचएम रूबेल फराजी नाम के शख्स को कहते सुना गया- “हम थोड़ी देर में थाने में आग लगा देंगे।” उसने दावा किया कि पुलिस ने उन पर आंसू गैस चलाई है और वो उसके असर से बचने के लिए आग जला रहे हैं और पीछे नहीं हटेंगे। इसके बाद, टुंगीपाड़ा फायर सर्विस के कार्यवाहक स्टेशन ऑफिसर एस्कंदर शेख ने कहा- आग सिर्फ थाने में नहीं, चौरंगी चौराहे और बशबारिया इलाके के कई घरों में भी लगी है। लेकिन सुरक्षा कारणों से दमकलकर्मी मौके पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। सुरक्षा बल मिलने के बाद ही वो जा पाएंगे। BNP सांसद का घर फूंका गया थाने के बाद हिंसा गोपालगंज-3 (टुंगीपाड़ा-कोटालीपाड़ा) से BNP सांसद एसएम जिलानी के घर तक पहुंच गई। उनका घर थाने से करीब 1.5 किलोमीटर दूर है।चश्मदीदों और BNP सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने पहले थाने पर हमला किया, फिर सांसद के घर की तरफ बढ़े। उन्होंने घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। फेसबुक पर वायरल वीडियो में घर के अलग-अलग हिस्सों में आग लगी दिख रही है। डंडे लिए युवक सामान तोड़ते दिख रहे हैं और “जय बांग्ला” के नारे लगा रहे हैं। एक शख्स को कहते सुना गया- “जिलानी का घर खत्म हो गया।” जिलानी से संपर्क की कई कोशिशें नाकाम रहीं। रात 10 बजे के बाद गोपालगंज जिला BNP के संयोजक शरीफ रफीकुज्जमान ने कहा- उन्हें कई स्रोतों से सांसद के घर में आग लगाने की खबर मिली है। गाजीपुर में पूर्व मंत्री का घर जलाया गाजीपुर में पूर्व मंत्री एकेम मोजम्मेल हक के पुराने घर में भी आग लगा दी गई। ये घर गाजीपुर सदर के काशिमपुर इलाके में है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे 15-20 लोगों का एक समूह घर के पास पहुंचा, दरवाजा तोड़ा और अंदर आग लगा दी। आग बुझाने के लिए फायर सर्विस की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बांग्लादेश में फिर हिंसा क्यों भड़की… यह हिंसा अचानक नहीं हुई है। पिछले कुछ हफ्तों से बांग्लादेश में तनाव बढ़ रहा था। 1. शेख हसीना को सजा: बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने पूर्व PM शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों में दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई है। इसके बाद से अवामी लीग समर्थकों में गुस्सा है। 2. अवामी लीग पर बैन: हसीना सरकार गिरने के बाद अंतरिम सरकार ने अवामी लीग और छात्र लीग पर बैन लगा दिया है। लेकिन उनके कार्यकर्ता अब भी जमीन पर सक्रिय हैं। 3. चुनाव से पहले तनाव: बांग्लादेश में फरवरी 2026 में आम चुनाव होने हैं। BNP और जमात-ए-इस्लामी चुनाव की तैयारी में हैं, जबकि अवामी लीग को चुनाव से बाहर रखा गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here