Homeमध्यप्रदेशशिवपुरी में छात्राओं के सामने साइकिल स्टंट:वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने...

शिवपुरी में छात्राओं के सामने साइकिल स्टंट:वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवक को पकड़ा, भेजा जेल

शिवपुरी जिले के खनियाधाना कस्बे में छात्राओं के सामने साइकिल से स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद खनियाधाना पुलिस ने कार्रवाई की। युवक की पहचान कर उसे हिरासत में लिया और फिर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह मामला गुरुवार का बताया जा रहा है। खनियाधाना के मुख्य मार्ग पर कोचिंग जा रही छात्राओं के एक समूह के सामने एक युवक साइकिल से स्टंट कर रहा था। वायरल वीडियो में युवक साइकिल को छात्राओं के बेहद करीब ले जाता दिख रहा है, जिससे छात्राएं घबरा गईं। यह वीडियो पुलिस तक पहुंचा। थाना प्रभारी संजय सिंह किरार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को युवक की तलाश में लगाया। जांच के दौरान युवक की पहचान हीरा केवट के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, युवक के खिलाफ शांति भंग की आशंका को देखते हुए प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई। इसके बाद पुलिस उसे पैदल ही कोर्ट लेकर पहुंची। कोर्ट में पेश करने के बाद युवक को जेल भेज दिया गया। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि खनियाधाना में कोचिंग जाने वाले रास्तों पर कई बार युवकों द्वारा छात्राओं के आसपास ऐसी हरकतें करने की शिकायतें मिलती रही हैं। इस वायरल वीडियो के बाद हुई पुलिस कार्रवाई से छात्राओं और अभिभावकों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। थाना प्रभारी संजय सिंह किरार ने कहा कि छात्राओं या आम लोगों को परेशान करने या ऐसी हरकतें करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने साफ किया कि सार्वजनिक जगह पर किसी को असहज करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here