Homeमध्यप्रदेशरीवा सांसद बोले- विधायक अभय मिश्रा यौन विकृतियों से पीड़ित:पहले बैंक में...

रीवा सांसद बोले- विधायक अभय मिश्रा यौन विकृतियों से पीड़ित:पहले बैंक में पॉकेटमारी करते थे; डिप्टी CM के पिता पर टिप्पणी का भी दिया जवाब

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान सुंदर महिलाओं के शवों के साथ दुष्कर्म किए जाने संबंधी कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के बयान को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। आज (रविवार) रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने विधायक अभय मिश्रा पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभय मिश्रा यौन विकृतियों से पीड़ित हैं और इसी वजह से लगातार इस तरह के बयान दे रहे हैं। ‘इस तरह की बात सोचना भी संभव नहीं’
जनार्दन मिश्रा ने कहा, “मैं दोबारा दोहरा रहा हूं कि अभय यौन विकृतियों से पीड़ित हैं। मैंने तो अपने पूरे जीवनकाल में इस तरह की बात नहीं सोची। आप पत्रकार हैं और प्रश्न पूछ रहे हैं, लेकिन इस बारे में प्रश्न पूछने में भी मर्यादा का पालन कर रहे हैं। क्योंकि यह विषय ही इतना गंदा है, इसे वही आदमी बोल सकता है, जो यौन विकृतियों से पीड़ित हो।” भैयालाल का तो व्यवसाय भी ईमारदारी का था
सांसद ने विधायक अभय मिश्रा की ओर से डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के पिता के व्यापार को लेकर की गई टिप्पणी पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय भैयालाल शुक्ल अगर कोई व्यवसाय करते भी थे तो वह ईमानदारी का व्यवसाय था। जनार्दन मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा, “विधायक अभय मिश्रा ने तो स्टेपनी चोरी करके और स्टेट बैंक में पॉकेट मारकर अपना कारोबार शुरू किया था। अब यहां तक पहुंचे हैं तो अशोभनीय बातें करते हैं।” सांसद ने आगे दावा किया कि कोतवाली में जिस तरह अपराधियों की फोटो स्लेट लेकर लगाई जाती थी, उसी तरह लंबे समय तक अभय मिश्रा की फोटो भी लगी रहती थी। विधायक ने कहा था- सुंदर महिला की डेडबॉडी से होता है रेप मध्यप्रदेश के रीवा में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने संजय गांधी अस्पताल को लेकर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। जयस्तंभ चौराहे पर कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि अगर किसी सुंदर महिला की डेड बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल लाई जाती है तो उसके साथ रेप होता है। विधायक ने पोस्टमॉर्टम के नाम पर मृतकों के परिजनों से रुपए वसूले जाने का आरोप भी लगाया। पूरी खबर पढ़िए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here