Homeमध्यप्रदेशशिकायतों के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई:आकाश विजयवर्गीय ने पुलिस कमिश्नर को...

शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई:आकाश विजयवर्गीय ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र; बोले- कई बार अधिकारियों को बताया

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। 4 नवंबर को लिखे इस पत्र में उन्होंने कहा है कि जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद नशे की अवैध बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई कर जल्द से जल्द बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। हालांकि, यह पत्र बुधवार को सामने आया। दरअसल, बाणगंगा इलाके में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री को लेकर आकाश विजयवर्गीय को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। लेटर में लिखा नहीं लग पा रही रोक पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने पुलिस कमिश्नर को लिखे लेटर में लिखा है कि बाणगंगा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की बहुत ज्यादा शिकायतें आ रही है। जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद इस पर रोक नहीं लग पा रही है। सख्त कार्रवाई कर जल्द से जल्द मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक सनिश्चित की जाए। कई बार कह चुके है नशे से दूर रहो दरअसल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी खुद कई बार मंचों से युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील कर चुके है। हाल ही में उन्होंने दशहरे पर विजय नगर में रावण दहन के आयोजन में युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की थी। इसके पहले भी मंत्री विजयवर्गीय अलग-अलग मंचों से युवाओं से नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर चुके है। गौरतलब है कि मंत्री विजयवर्गीय ने विधानसभा चुनाव के पूर्व कहा था कि मेरी प्राथमिकता विधानसभा एक से नशे की समस्या को पूरी तरह खत्म करना होगी। खासबात यह है कि बाणगंगा क्षेत्र मंत्री विजयवर्गीय की विधानसभा में आता है। ऐसे में यहां नशे की लगातार शिकायतें मिलना पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा कर रही है। क्राइम ब्रांच की अब तक की कार्रवाई
वहीं बात करें क्राइम ब्रांच की कार्र‌वाईयों की तो 1 जनवरी 2026 से लेकर आज तारीख तक NDPS एक्ट के अंतगर्त कुल 89 मामलों में 196 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाहियों में आरोपियों से 3.46557 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 41.023 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 426.28 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित लगभग 4,48,82,000 कीमत के मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए गए है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here