Homeदेशशिंदे गुट ने सोनिया की किताब फाड़ी, बैन की मांग:वीर सावरकर और...

शिंदे गुट ने सोनिया की किताब फाड़ी, बैन की मांग:वीर सावरकर और मराठी अस्मिता के अपमान का आरोप; YSRCP और BRS भी नाराज

शिवसेना ने बुधवार को सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव को बैन करने की मांग की। मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किताब के पन्नों को फाड़ा। शिवसेना का आरोप है कि इस किताब में वीर सावरकर और मराठी अस्मिता के अपमान किया गया है। उधर, कांग्रेस की सहयोगी पार्टी YSRCP और BRS ने इस किताब को लेकर नाराजगी जताई है। YSRCP के तिरुपति सांसद मडिला गुरुमूर्ति ने कहा- सोनिया गांधी YSRCP के योगदान को कैसे नजरअंदाज कर सकती हैं। BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कहा कि सोनिया ने किताब में तेलंगाना का जिक्र तक नहीं किया। 16 नवंबर को लॉन्च हुई किताब सोनिया गांधी ने सोमवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में किताब लॉन्च की। कार्यक्रम में राहुल गांधी और AICC महासचिव एवं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थीं। उनके अलावा तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, केरलम और कर्नाटक के मुख्यमंत्री शामिल हुए। सोनिया की किताब 10 नवंबर को ही बाजार में आ चुकी थी। YSRCP को कैसे भूल सकती हैं सोनिया- मडिला गुरुमूर्ति YSRCP के तिरुपति सांसद मडिला गुरुमूर्ति ने बुधवार को बयान जारी किया। उन्होंने पूछा कि सोनिया गांधी वाईएसआर के योगदान को कैसे नजरअंदाज कर सकती हैं। गुरुमूर्ति ने आगे कहा कि वाईएसआर ने उस समय कांग्रेस को राजनीतिक जीवन दिया था, जब पार्टी लगभग ‘मौत के बिस्तर’ पर थी। उन्होंने कांग्रेस को जरूरी राजनीतिक ऑक्सीजन दी थी। BRS- सोनिया के दिल में तेलंगाना के लिए कोई जगह नहीं बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मंत्री केटी रामा राव ने भी सोनिया गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना के लिए सोनिया गांधी के दिल में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि सोनिया की किताब में तेलंगाना का नाम तक नहीं है। जब उनके दिल में ही राज्य के लिए जगह नहीं है, तो उनकी आत्मकथा में तेलंगाना का जिक्र कैसे हो सकता है 544 पेजों की किताब, सोनिया बोलीं- मैं इंट्रोवर्ट थी सोनिया ने किताब लॉन्चिंग के बाद कहा, मैं हमेशा से अपनी भावनाओं और किसी व्यक्ति, जगह या चीज को लेकर मन में उठने वाले विचारों को खुलकर बताने में झिझकती रही हूं। इसी वजह से मैंने किताब लिखने के विचार को पहले टाल दिया था। लेकिन बाद में राहुल, प्रियंका और अपनी करीबी दोस्त मंजूलिका दुबे के बार-बार कहने पर मैं इसे लिखने के लिए तैयार हो गई। उनके द्वारा लिखी गई यह किताब कुल 544 पेजों की हैं जिसमें 7 चैप्टर दिए गए हैं। किताब की 8 प्रमुख बातें 1. राजीव गांधी से मुलाकात और प्यार: सोनिया गांधी ने बताया कि 1965 में इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी। दोनों के बीच प्यार हुआ और 1968 में शादी के बाद सोनिया भारत आ गईं। 2. इंदिरा गांधी के साथ रिश्ता: 544 पेजों की किताब में उन्होंने अपनी सास इंदिरा गांधी के साथ रिश्ते और उनके व्यक्तित्व के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा कि इंदिरा घर में एक मां की तरह थीं और उनसे उन्होंने बहुत कुछ सीखा। 3. इमरजेंसी पर परिवार के मतभेद: सोनिया ने 1975 में लगी इमरजेंसी को एक गलती बताया है। उन्होंने लिखा कि राजीव गांधी इमरजेंसी के पक्ष में नहीं थे और चाहते थे कि सरकार चुनाव होने का इंतजार करे। 4. ऑपरेशन ब्लू स्टार और परिवार की चिंता: जून 1984 में स्वर्ण मंदिर में सेना की कार्रवाई के बाद गांधी परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। सोनिया ने लिखा कि इस घटना के बाद परिवार के लोगों को संभावित हमलों का डर सताने लगा था। 5. इंदिरा और राजीव गांधी की हत्या का दर्द: 1984 में इंदिरा गांधी और 1991 में राजीव गांधी की हत्या ने सोनिया की जिंदगी बदल दी। उन्होंने किताब में दोनों घटनाओं के बाद परिवार पर आए संकट और राहुल-प्रियंका की जिम्मेदारी संभालने के अनुभव साझा किए हैं। 6. राजनीति में आने की कहानी: राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया कई साल तक राजनीति से दूर रहीं। बाद में कांग्रेस नेताओं के आग्रह पर 1998 में उन्होंने पार्टी की कमान संभाली और सक्रिय राजनीति में आईं। 7. 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने की वजह: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री बनने की चर्चा थी। उन्होंने लिखा कि राहुल और प्रियंका उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं किया और मनमोहन सिंह का नाम आगे किया। 8. मोदी और दूसरे राजनीतिक घटनाक्रमों पर राय: सोनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों का जिक्र किया है। इसके अलावा 2002 के गुजरात दंगे, 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस और अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन जैसी घटनाओं पर भी अपना नजरिया रखा है। इटली से भारत तक का सफर जन्म- 9 दिसंबर 1946, जगह- इटली सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली के वेनेटो क्षेत्र के विसेंजा प्रांत में स्थित एक छोटे से गांव लुसियाना में हुआ था। उनके पिता का नाम स्टेफानो माइनो और मां का नाम पाओला माइनो था। उन्होंने अपना बचपन दो बहनों के साथ इटली में बिताया। उनका परिवार सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार था जनवरी 1968- राजीव से शादी के लिए भारत आने का फैसला राजीव गांधी से शादी करने के लिए सोनिया ने भारत आने का फैसला किया। 13 जनवरी 1968 को सुबह करीब 5:15 बजे उनका विमान दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट पर राजीव गांधी, उनके भाई संजय गांधी और दोस्त अमिताभ बच्चन मौजूद थे। शुरुआत में सोनिया दिल्ली में अमिताभ बच्चन के परिवार के साथ रहीं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here