Homeमध्यप्रदेशशाजापुर में मजदूरी मांगने गए युवकों से मारपीट:जातिसूचक गालियां देकर चाकू से...

शाजापुर में मजदूरी मांगने गए युवकों से मारपीट:जातिसूचक गालियां देकर चाकू से हमले का आरोप; पीड़ितों ने थाने में रिपोर्ट की

शाजापुर के सोमवारिया बाजार स्थित ‘द मून लाइट कैफे’ पर मजदूरी के पैसे मांगने गए चार युवकों के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि उन पर चाकू से भी हमला किया गया। इस मामले में कुलदीप सौराष्ट्रीय (18 वर्ष) निवासी मझानिया ने अपने साथियों के साथ शाजापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुलदीप, सुमित और कुनाल ने अजय उर्फ कल्लू उदासी की दुकान पर काम किया था और उन्हें अपनी मजदूरी के पैसे लेने थे। रिपोर्ट के मुताबिक, 9 जून 2026 की सुबह 11 बजे पैसे देने का समय तय हुआ था, लेकिन बाद में उन्हें शाम को आने के लिए कह दिया गया। पैसे मांगने पर दीं जातिसूचक गालियां रात करीब 8 बजे जब सभी युवक पैसे लेने दुकान पर पहुंचे, तो वहां अजय उदासी और आनंद उदासी मौजूद थे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जैसे ही उन्होंने अपने पैसे मांगे, आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें गाली-गलौज की और अपमानित किया। चाकू से किया हमला, तीन युवक घायल वकीलों और पीड़ितों के मुताबिक, जब उन्होंने इस व्यवहार का विरोध किया तो एक आरोपी ने चाकू जैसी नुकीली चीज निकालकर कुनाल पर हमला कर दिया। इस हमले में कुनाल के सिर, गर्दन और पेट में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। बीच-बचाव करने पहुंचे सुमित और कुलदीप के साथ भी लात-घूंसों से जमकर मारपीट की गई, जिससे वे भी घायल हो गए। घटना के समय चिराग और आयुष भी वहीं मौजूद थे। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ितों ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here