शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती शाजापुर की महिला की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन के मुताबिक 1 सितंबर को महिला की जांच हुई थी। इसमें एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 2 सितंबर की एक अन्य रिपोर्ट में कोविड संक्रमण भी पाया गया। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने महिला की स्वाइन फ्लू से मौत होने की पुष्टि नहीं की है। महिला शाजापुर की रहने वाली थीं। वह एक सरकारी डॉक्टर की पत्नी थीं। परिजन के मुताबिक उन्हें 28 अगस्त से बुखार, खांसी, और सर्दी के लक्षण थे। 1 सितंबर को स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए इंदौर लाया गया था। लगातार आ रहे मामले
4 सितंबर को धार की युवती में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई।
अगस्त में उज्जैन की 60 वर्षीय महिला की इंदौर के निजी अस्पताल में मौत हुई थी। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसे स्वाइन फ्लू से प्रदेश में इस सीजन की पहली मौत बताया गया था।
