Homeमध्यप्रदेशशव पेटी में छिपाकर ऊपर सोता रहा पति:धार में शक के चलते...

शव पेटी में छिपाकर ऊपर सोता रहा पति:धार में शक के चलते कर दी पत्नी की हत्या, 10 साल पहले की थी लव मैरिज

धार जिले के राजगढ़ नगर के शंकरपुरा क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति ने शव को बिस्तर पेटी में छिपा दिया और उसके ऊपर सोता रहा। राजगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या गलाघोंटकर सोमवार रात को की गई, अगले दिन पुलिस को शव मिला। पुलिस को राजगढ़ के शंकरपुरा क्षेत्र से पड़ोसी ने सूचना दी थी कि एक महिला मंगलवार सुबह से लापता है और उसका पति संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस शंकरपुरा निवासी कमलेश खराड़ी के घर पहुंची। वहां आरोपी बिस्तर पर सोया हुआ था। पुलिस ने कमलेश से पूछताछ की और संदेह होने पर बिस्तर पेटी को खोलकर देखा। पेटी के अंदर 35 वर्षीय महिला हिना खराड़ी का शव पड़ा मिला। पुलिस ने तत्काल आरोपी पति को हिरासत में ले लिया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर भिजवाया। आरोपी ने शराब के नशे में गला घोंटा
पूछताछ में आरोपी कमलेश ने बताया कि चरित्र शंका को लेकर अक्सर उसकी पत्नी से विवाद होता था। सोमवार रात भी उनका विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने शराब के नशे में पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, दंपति के तीन बेटियां और एक बेटा है। विवाद के दौरान बच्चे अपनी बुआ के घर सोने चले गए थे। बच्चों ने भी अपने माता-पिता के बीच विवाद होने की बात कही है। 10 साल पहले की थी लव मैरिज
बताया जा रहा है कि कमलेश और हिना ने करीब 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। कुछ सालों से कमलेश शराब का आदी हो गया था, जिसके बाद से दोनों के बीच चरित्र शंका को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे। राजगढ़ थाना पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here