बैतूल के पाठाखेड़ा क्षेत्र में शराब की लत छुड़ाने के नाम पर 7 लोगों को जहरीला जूस पिला दिया। जड़ी-बूटी का घोल पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रामकिशोर निवासी देवगुण (आठनेर) और संजय निवासी महाराजपुर (इमलीखेड़ा) के रूप में हुई है। वहीं, बीमार हुए पांच लोगों में अल्वेरा (आठनेर) के रामदास और सहदेव के अलावा मोहन, राकेश और विजय शामिल हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
