जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र में तीन राइफल से हवाई फायरिंग करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हरजोत खालसा शराब की टेबल पर तीन राइफलें सजाकर वीडियो बनवाते और फिर एक के बाद एक तीन हवाई फायर करते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें से दो राइफल के लाइसेंस नहीं हैं। युवक के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। एसपी संपत उपाध्याय ने वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे युवक की पहचान हरजोत खालसा के रूप में की है। फिलहाल पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।
