Homeमध्यप्रदेशशराबी टीचर को धक्के मारकर स्कूल से निकाला:कढ़ाई में मरीज, पार कराई...

शराबी टीचर को धक्के मारकर स्कूल से निकाला:कढ़ाई में मरीज, पार कराई उफनती नदी; अध्यक्ष बोलीं- नेता तुम्हारा बाप है, जो खड़े हो रहे

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। बदहाली की तस्वीर ने किया शर्मसार
दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र से बदहाली की एक तस्वीर सामने आई है। यहां एक महिला मरीज को लोहे की बड़ी-सी कढ़ाई में बैठाकर उफनती नदी पार कराई जा रही है। दरअसल, चार दिन से महिला की तबीयत खराब थी और उसे अस्पताल ले जाना था। लेकिन लगातार बारिश के चलते सोनभद्रिका नदी उफान पर आ गई और उनका गांव गणेशपुरा टापू बन गया। नदी पर बना रपटा भी डूब गया। ऐसे में ग्रामीणों ने मजबूरी में जुगाड़ का सहारा लिया। महिला को कढ़ाई में बैठाया और ग्रामीण पानी में उतरकर उसे धक्का देते हुए दूसरे किनारे तक ले गए। इसका वीडियो भी सामने आया है। खरी बात ये है कि जब सरकार सुविधाएं नहीं देगी, तो ग्रामीणों को जुगाड़ ही करना पड़ेगा। आजादी के 80 साल बाद भी ऐसी तस्वीरें शर्मसार करती हैं। उम्मीद है, सरकार इस तस्वीर से सबक लेगी। टीचर ने बच्चों के सामने फूंकी बीड़ी
श्योपुर के एक सरकारी स्कूल में एक टीचर शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया। वह कुर्सी पर बैठकर बच्चों के सामने ही बीड़ी फूंकता रहा। इतना ही नहीं, वह अपने साथ शराब की बोतल भी लेकर आया था, जिसे शर्ट में छिपा रखा था। आखिरकार बच्चों ने ही टीचर की करतूत उजागर कर दी। पूरे घटनाक्रम का एक ग्रामीण ने वीडियो बना लिया। वीडियो में बच्चे टीचर की हरकतें देखकर हंसते नजर आ रहे हैं। बाद में बच्चों ने टीचर को धक्के मारकर स्कूल से बाहर निकाल दिया। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने भी कार्रवाई की और टीचर को निलंबित कर दिया। लेकिन इस वीडियो ने एक बार फिर शर्मसार करने का काम किया है। अधिकारियों पर भड़कीं जनपद अध्यक्ष
श्योपुर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के कार्यक्रम में सत्ताधारी दल के नेताओं की आवभगत करने पर कांग्रेस समर्थित जनपद अध्यक्ष रीना आशीष मीणा अधिकारियों पर भड़क गईं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अधिकारियों को लेकर कहा- नेता आएंगे तो सारे अधिकारी एकदम खड़े हो जाएंगे। अरे, तुम्हारा बाप आया है क्या, जो उसके लिए खड़े हो रहे हो? महिला नेता ने आगे कहा- मैं चूड़ी दे रही हूं, इसे पहनो। तुममें अधिकारी बनने का ढंग नहीं है। जनपद अध्यक्ष ने अधिकारियों को नेताओं का चापलूस तक बता दिया। हालांकि, उन्होंने नेता बिरादरी को भी नहीं छोड़ा। कहा कि जनता अपनी समस्याएं लेकर आती है, नेताओं का भाषण सुनने नहीं। फिर अधिकारियों का पक्ष लेते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी करप्ट नहीं हैं, नेता करप्ट हैं। अधिकारी तो अपना काम करना चाहते हैं, लेकिन ये नेता लोग उन्हें काम नहीं करने देते। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग जनपद अध्यक्ष को याद दिला रहे हैं कि मैडम, शायद भूल गईं कि आप भी तो एक नेता हैं! इनपुट सहयोग – कुलदीप शर्मा (श्योपुर), मयंक (आलमपुर) ये भी पढ़ें –
मामा की भांजियों को क्रिकेट वाली सीख: विधायक ने पानी में डूबी सड़क पर लगाया आसन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्रिकेट की जुबां में जिंदगी का फलसफा समझाया। वे दिल्ली के एक कॉलेज में छात्राओं से संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा- जिंदगी एक पिच है और वक्त गेंदबाज। कभी स्पिन डालेगा, कभी गुगली और कभी बाउंसर मारेगा। लेकिन इन हालात से पार पाने के लिए हमें ऑलराउंडर बनना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here