Homeमध्यप्रदेशशनि तालाब के घाटों का जीर्णोद्धार पूरा:श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनेगी...

शनि तालाब के घाटों का जीर्णोद्धार पूरा:श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनेगी एक और सीढ़ी, काम शुरू

मुलताई नगर के ऐतिहासिक शनि तालाब के घाटों के जीर्णोद्धार का काम पूरा हो गया है। करीब 17 लाख की लागत से हुए इस सुधार के बाद अब श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। लंबे समय से जर्जर हो चुके इन घाटों की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी, जिसे देखते हुए नगर पालिका परिषद ने यह काम करवाया है। नगर पालिका के मुताबिक, त्योहारों और पर्वों पर स्नान के लिए जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए तालाब पर एक अतिरिक्त सीढ़ी भी बनाई जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार और सीएमओ वीरेंद्र तिवारी के निर्देश पर यह काम शुरू कराया जा रहा है। अध्यक्ष नीतू परमार के प्रयासों से मंजूर हुई इस योजना को तय समय में पूरा किया गया है। पानी बढ़ने से रुका था काम, अब होगा पूरा नगर पालिका के सब इंजीनियर महेश शर्मा ने बताया कि घाटों को सुधारने का काम 20 मई को शुरू हुआ था और मुख्य काम समय पर पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से शनि तालाब का वाटर लेवल बढ़ गया था, जिसके चलते अतिरिक्त सीढ़ी का निर्माण तुरंत नहीं हो सका। अब पानी का स्तर सामान्य होने पर इस सीढ़ी को बनाया जा रहा है ताकि आने वाले त्योहारों पर श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। तालाब के घाट सुधरने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए नगर पालिका का आभार जताया है। लोगों का कहना है कि इससे धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर माहौल मिला है और तालाब की खूबसूरती भी बढ़ गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here