Homeमध्यप्रदेश'शक्ति दीदी' अभियान से जुड़ेंगी पांच और महिलाएं:ग्वालियर में 123 पहुंची संख्या,...

‘शक्ति दीदी’ अभियान से जुड़ेंगी पांच और महिलाएं:ग्वालियर में 123 पहुंची संख्या, जिला प्रशासन की पहल; कलेक्टर करेंगी नियुक्ति

ग्वालियर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए संचालित “शक्ति दीदी” अभियान के तहत शनिवार, 4 जुलाई को पांच और जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। जिला प्रशासन की इस पहल के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में नियुक्त कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कलेक्टर रुचिका चौहान के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत फिलहाल जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर 118 महिलाएं “शक्ति दीदी” के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। शनिवार को पांच नई महिलाओं के जुड़ने के बाद यह संख्या बढ़कर 123 हो जाएगी। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर महिलाओं को औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपेंगे। कलेक्टर रुचिका चौहान दोपहर 12 बजे कम्पू स्थित जैन मोटर्स पेट्रोल पंप पर हेमलता, ललिता और प्रियंका को फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में नियुक्त करेंगी। वहीं, वीरपुर स्थित गंगा फिलिंग स्टेशन पर अपर जिला दंडाधिकारी सी.बी. प्रसाद आरती बघेल को “शक्ति दीदी” के रूप में जिम्मेदारी दिलाएंगे। इसके अलावा सिंहपुर रोड, मुरार स्थित मां पेट्रोलियम पर संयुक्त कलेक्टर जुही गर्ग मनीषा को नियुक्ति दिलाएंगी। जिला प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत करना है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here